विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2020

दिल्ली में कोरोना के मामलों में आई गिरावट, करीब आधे पर आया नए संक्रमितों का आंकड़ा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में 'घर-घर स्क्रीनिंग' की योजना पर रोक लगाई, पहले कंटेनमेंट जोन के सभी घरों की स्क्रीनिंग और सीरो सर्वे को प्राथमिकता

दिल्ली में कोरोना के मामलों में आई गिरावट, करीब आधे पर आया नए संक्रमितों का आंकड़ा
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली में नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बड़ी गिरावट आई है. नए मामलों का आंकड़ा अब दो हजार के करीब पहुंच गया है जबकि 23 जून को करीब 4 हज़ार (3947) तक पहुंच गया था. दिल्ली में सोमवार को समाप्त 24 घंटों में 2084 नए मामले सामने आए हैं. दूसरी तरफ सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में 'घर-घर स्क्रीनिंग' की योजना पर रोक लगा दी है. गृह मंत्रालय ने समीक्षा के बाद पाया कि पहले कंटेनमेंट जोन के सभी घरों की स्क्रीनिंग और सीरो सर्वे को प्राथमिकता दी जाए.

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 85,161 मरीज सामने आ चुके हैं. सोमवार को खत्म हुए 24 घंटों में 3628 मरीज़ ठीक हुए हैं. अब तक कुल 56,235 मरीज ठीक हुए हैं. इन 24 घंटों में 57 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में अब तक कुल 2680 मरीजों की मौत हुई है. 24 घंटों में 16,157 टेस्ट हुए. अब तक कुल 5,14,573 टेस्ट हुए हैं.

दिल्ली में अब कुल एक्टिव मामले 26,246 हैं. होम आइसोलेशन में 16,329 मरीज़ हैं. रिकवरी रेट भी अब तक का सबसे ज़्यादा- 66.03% है.

सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में 'घर-घर स्क्रीनिंग' योजना पर रोक लगा दी है. गृह मंत्रालय ने समीक्षा के बाद पाया कि पहले कंटेनमेंट जोन के सभी घरों की स्क्रीनिंग और सीरो सर्वे को प्राथमिकता दी जाए. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी 35 लाख से ज्यादा घरों की 6 जुलाई तक स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Delhi, New Infected Figures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com