विज्ञापन

AI Summit में देसी-विदेशी पत्रकारों का जमावड़ा, जुट रहीं लोगों की भारी भीड़, देखें तस्वीरें

दिल्ली में हो रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया के कई देशों सो लोग शामिल हो रहे हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, तजाकिस्तान और अफ्रीकी देश के पत्रकार भी शामिल हैं.

AI Summit में देसी-विदेशी पत्रकारों का जमावड़ा, जुट रहीं लोगों की भारी भीड़, देखें तस्वीरें
दिल्ली में चल रहे AI समिट में जुटी लोगों की भीड़.
  • दिल्ली में आयोजित AI समिट 2026 में लगभग तीन सौ से अधिक विदेशी पत्रकारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
  • मीडिया कर्मियों के लिए भारत मंडपम के हॉल नंबर एक में दो फ्लोर विशेष रूप से मीडिया वर्क हेतु तैयार किए गए हैं.
  • इस समिट में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है. देखें समिट से जुड़ी कुछ तस्वीरें.
नई दिल्ली:

AI ​​Summit 2026: राजधानी दिल्ली में हो रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समिट (AI Summit 2026) कई मामलों में काफी अहम है. पूरे विश्व में अपने आप का यह चौथा आयोजन है, जिसके गवाह देसी-विदेशी मीडिया प्रतिनिधि भी बन रहे हैं. इन मीडिया प्रतिनिधियों के जरिए देश-दुनिया में एआई समिट की गूंज जा रही है. जानकारी के मुताबिक लगभग 300 से भी अधिक विदेशी पत्रकारों ने इसके लिए खुद का रजिस्ट्रेशन कराया है.

दो फ्लोर केवल मीडिया कर्मियों के लिए

भारत मंडपम के हॉल नम्बर 1 को मीडिया कर्मियों के लिए खास तौर पर बनाया गया है. इस पूरे हॉल के पहले और दूसरे मंजिल को खासतौर पर मीडिया वर्क के लिए तैयार किया गया है. इसमें पहली मंजिल पर मीडिया के लिए स्टूडियो तैयार किया गया है. जहां पर महत्वपूर्ण व्यक्तियों का इंटरव्यू किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरे फ्लोर पर एक बड़ा कान्फ्रेंस हॉल बनाया गया है. इसमें 1000 से भी अधिक पत्रकारों के बैठने की सुविधा है. इस हॉल में हो रहे प्रेस कान्फ्रेंस के लिए इंटरनेट और दूसरी संचार की व्यवस्था की गयी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पॉडकास्ट हॉल में मीडिया हॉल में पॉडकास्ट के लिए अलग से कमरे बनाए गए हैं. जिसमें वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया गया है. इस स्टूडियो में प्रोपर तरीके से लाइटिंग की व्यवस्था है जिससे की बेहतर शूट हो सके.

Latest and Breaking News on NDTV

500 से भी अधिक कम्प्यूटर

यहां पर जितने भी मीडिया कर्मी आ रहे हैं, उनके लिए 500 से भी अधिक सिस्टम लगया गया है. इसके साथ ही पत्रकारों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मुहैया की गयी है. साथ ही ऑडियो-वीडियो भी दिया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

जिन देशों से पत्रकारों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, तजाकिस्तान और अफ्रीकी देश के पत्रकार शामिल है.  इन विदेशी पत्रकारों के ठहरने के लिए अलग से रुम की व्यवस्था भी की गई है. 

यह भी पढ़ें - AI समिट 2026: बदलती दुनिया में भारत की नई डिजिटल कूटनीति

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ai Summit, AI Summit 2026 Delhi, Delhi AI Summit 2026, Delhi AI Summit Images, Ai Summit 2026 Delhi Dates And Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com