
Coronavirus in India: कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण ने पूरे देशभर में अपना पांव पसार लिया है. अब आलम यह है कि रोजाना दुनियाभर में सबसे ज्यादा COVID-19 केस आने वाला देश बन गया है. भारत में अबतक 25 लाख से ज्यादा के केस हो चुके हैं और यह आंकड़ा 198 दिनों में छुआ है. 19 मई को एक लाख केस का आंकड़ा छुआ था, जब देश में कोरोना वायरस को आए 110 दिन हुए थे और पॉजिटिविटी रेट 4.89% थी.
हम आपको कोरोनावायरस महामारी का भारत में एक ऐसा आंकड़ा दिखलाते हैं कि जो एक लाख से लेकर 25 लाख तक का सफर तय किया है.
किस तारीख को, कितने केस और पॉजिटिविटी रेट : -
19 मई : 1,01139 केस
पॉजिटिविटी रेट : 4.89%
03 जून : 2,07,615 केस
पॉजिटिविटी रेट : 6.49%
13 जून : 3,08,993 केस
पॉजिटिविटी रेट : 7.97%
21 जून : 4,10, 461 केस
पॉजिटिविटी रेट : 8.08%
27 जून : 5,08,953 केस
पॉजिटिविटी रेट : 8.41%
02 जुलाई : 6,04641 केस
पॉजिटिविटी रेट : 8.34%
07 जुलाई : 7,19,665 केस
पॉजिटिविटी रेट : 9.21%
11 जुलाई : 8,20,916 केस
पॉजिटिविटी रेट : 9.59%
14 जुलाई : 9,06,752 केस
पॉजिटिविटी रेट : 9.95%
17 जुलाई : 10,03,832 केस
पॉजिटिविटी रेट : 10.49%
20 जुलाई : 11,18,043 केस
पॉजिटिविटी रेट : 15.79%
23 जुलाई : 12,38,635 केस
पॉजिटिविटी रेट : 13.03%
25 जुलाई : 13,36,861 केस
पॉजिटिविटी रेट : 11.62%
27 जुलाई : 14,35,453 केस
पॉजिटिविटी रेट : 9.68%
29 जुलाई : 15,31,669 केस
पॉजिटिविटी रेट : 11.86%
31 जुलाई : 16,38,870 केस
पॉजिटिविटी रेट : 8.57%
2 अगस्त : 17,50,723 केस
पॉजिटिविटी रेट : 11.81%
3 अगस्त : 18,03,695 केस
पॉजिटिविटी रेट : 13.90%
5 अगस्त : 19,08,254 केस
पॉजिटिविटी रेट : 8.47%
7 अगस्त : 20,27,074 केस
पॉजिटिविटी रेट : 10.88%
9 अगस्त : 21,53,010 केस
पॉजिटिविटी रेट : 8.95%
10 अगस्त : 22,15,074 केस
पॉजिटिविटी रेट : 13.01%
12 अगस्त : 23,29,638 केस
पॉजिटिविटी रेट : 8.31%
14 अगस्त : 24,61,190 केस
पॉजिटिविटी रेट : 7.60%
15 अगस्त : 25,26,192 केस
पॉजिटिविटी रेट : 7.48%
वहीं, कोरोनावायरस के प्रति 5 लाख केस और दिन का अंतर देखेंगे तो यह भी काफी चौंकाने वाला है. हर पांच लाख केस पर दिनों का अंतर लगातार कम होता चला जा रहा है. शुरुआत में एक से 5 लाख केस होने में 39 दिन लगे थे, जबकि यह अब काफी कम होता जा रहा है.
प्रति पांच लाख में लग रहे कितने दिन-
1-5 लाख केस : 39 दिन
5-10 लाख केस : 20 दिन
10-15 लाख केस : 12 दिन
15-20 लाख केस : 9 दिन
20-25 लाख केस : 8 दिन
पिछले 11 दिनों से भारत दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं. यह अपने आप में बेहद खराब रिकॉर्ड है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के आंकड़ों के मुताबिक 4 से लेकर 14 अगस्त के बीच लगातार भारत में रोजाना कोरोना केस सर्वाधिक आ रहे हैं.
बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 65002 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,26,192 हो गई है. इस दौरान 996 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 49036 हो गई है. इस खतरनाक वायरस को मात देने वालों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है जोकि बढ़कर 18,08936 हो गई है. वहीं बात करें पॉजिटिवटी रेट की, तो यह बढ़कर 7.48 फीसदी हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस 26.45 फीसदी हैं तो मृत्यु दर 1.94 फीसदी हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं