दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,076 नये मामले आने से शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 लाख से अधिक हो गई . संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,044 हो गई. पिछले एक महीने में संक्रमण से पहली बार सबसे कम मौत हुई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 संबंधी मौत के मामलों को पूरी तरह काबू करने के निर्देश दिए हैं ताकि एक भी मरीज की जान नहीं जाए. मंगलवार को संक्रमण के 674 मामले आए और 12 मरीजों की मौत हुई थी.
इससे पहले 27 जून को उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 28,329 थी. इसके बाद चार अगस्त से संख्या घटने लगी और अब यह 10,000 से कम हो चुकी है. शहर में नौ जून को सात लोगों की मौत की बात कही गयी लेकिन मौत के आंकड़ों में बाद में कई बार बदलाव किए गए. बुधवार के बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामले 1,40,232 हो गए हैं . ठीक होने की दर 90 प्रतिशत के करीब है . बुलेटिन के मुताबिक कोविड अस्पतालों में 10,583 बेड खाली हैं . शहर में 1,26,116 मरीज ठीक हो चुके हैं .
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कुल 5,227 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं . दिल्ली में अब तक 10,99,882 जांच की गयी है . बुधवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 481 है. इस बीच, चार मृत्यु निगरानी समितियों ने दिल्ली सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी और मृत्यु दर में कमी लाने के मद्देनजर जल्द ही मामलों की पहचान करने और मरीजों को आईसीयू में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया. रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया कि शुरुआती स्तर पर ही प्लाज्मा थैरेपी देने से मृत्यु दर को काफी हद तक नीचे लाया जा सकता है. केजरीवाल ने 10 कोविड-19 अस्पतालों में उच्च मृत्यु दर का आकलन करने के लिए इन समितियों का गठन किया था.
एक बयान में सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और कहा कि शहर में कोविड-19 संबंधित मामलों की मृत्यु दर को शून्य पर लाने के लिए सभी कदम उठाए जाएं. सरकार ने अस्पतालों में मृत्यु दर कम करने के संबंध में समितियों द्वारा दिए गए सुझावों को भी लागू करने का निर्णय लिया. उधर, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाद और विकास आयोग (डीडीसी) को बुधवार को निर्देश दिया कि सरकार का राजस्व आधर बढ़ाने के तरीके खोजने के लिए वह विस्तृत अध्ययन करे.
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण दिल्ली सरकार का राजस्व काफी कम हो गया है. दिल्ली में वित्त और शिक्षा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि डीडीसी राजस्व प्राप्ति के तरीकों में विस्तार के लघु और दीर्घ आवधिक उपाय सुझाए और इस संबंध में दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे. सरकारी बयान के अनुसार, सिसोदिया ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी से सरकार के राजस्व को बहुत नुकसान हुआ है, राजस्व वृद्धि के लिए हर संभव उपाय करने की आवश्यकता है, ताकि सरकार दिल्ली वासियों के कल्याण के लिए सभी जरुरी काम और कार्यक्रमों को जारी रख सके.''
VIDEO: Unlock3: दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालों को राहत, खोल सकेंगे दुकान
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं