भारत में कोरोना वैक्सीन की रफ्तार तेज होने के साथ नित नए कीर्तिमान भी बन रहे हैं. मंगलवार को बेंगलुरु में 103 साल की बुजुर्ग महिला जे कमलेश्वरी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई. अब तक के टीकाकरण के अनुसार, वह देश में कोविड-19 वैक्सीन लेने वाली सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं.
बेंगलुरु के अपोलो हॉस्पिटल के हवाले से एएनआई ने यह रिपोर्ट दी.वहीं उत्तर प्रदेश को नोएडा में भी 103 साल के एक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई. नोएडा में महाबीर प्रसाद माहेश्वरी (Mahabir Prasad Maheshwari ) परिवार के सात अन्य वरिष्ठ नागरिकों के साथ टीकाकरण कराने शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज करने वाले भारत में अब तक 2.40 करोड़ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दी जा चुकी है. देश में अब तक 2 करोड़ 40 लाख 37 हजार 644 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं