- एनसीपी प्रमुख ने ट्वीट करके इस बात की दी जानकारी
- रविवार को महाराष्ट्र में आए कोरोना के 6,971 मामले
- कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को हुई 35 लोगों की मौत
Maharashtra corona cases updates: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar)ने सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों (Covid-19 cases in Maharashtra) में वृद्धि को देखते हुए पहले से तय अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 6,971 मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,00,884 हो गई. आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, राज्य में रविवार को संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 51,788 हो गई.मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार से राज्य में धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में लोगों के समूह में एकत्रित होने पर रोक रहेगी.
US में COVID से हुई मौतों का आंकड़ा 5 लाख पहुंचा, स्थिति सामान्य होने में लग सकता है एक साल
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एनसीपी राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी है. पवार ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री की अपील के मद्देनजर मैंने पूर्वनियोजित अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है.''इससे पहले राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भी मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अपील पर 22 फरवरी और सात मार्च के बीच अपने सभी तयशुदा कार्यक्रमों को रद्द कर दिया.महाराष्ट्र के उच्चतर एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने भी सोमवार को तय अपना सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिया है.
अफवाह बनाम हकीकत : प्राइवेट सेक्टर के आने से टीकाकरण अभियान को मिलेगी रफ्तार? जानिए
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं