New Coronavirus Cases: कोरोना के बढ़ते मामले हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. मंगलवार को कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को एक बार फिर तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण के 3,57,229 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 2,0282833 हो गई है. वहीं इस अवधि में 3449 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 2 लाख 22 हजार 408 हो गई है. सबसे ज्यादा चिंता कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की बढ़ती संख्या है. स्वास्थ्य मंत्रालय जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस वक्त 34 लाख 47 हजार 133 मरीज एक्टिव अवस्था में हैं. इनका इलाज या तो अस्पातल में चल रहा है या फिर डॉक्टरों के दिशा निर्देश के तहत ये होम आइसोलेशन में हैं.
Read Also: मुंबई में थमी कोरोना की रफ्तार, मध्य मार्च के बाद सामने आये Covid-19 के सबसे कम नए मरीज
देश में एक मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए थे, जबकि तीन मई को 3,68,147 मामले दर्ज किए गए थे. यानी की मई महीने के मात्र चार दिनों में 15 लाख 19 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं, वहीं अप्रैल में कुल 66 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Read Also: कोरोना से पॉजिटिव हो चुके लोगों के लिए वैक्सीन की एक डोज ही कारगर : स्टडी
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,66,13,292 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी. वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी. इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं