देश में कोरोनावायरस (Coronavirus in india update) का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच चुका है. यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अनलॉक किए जाने के बाद इन आंकड़ों में लगातार तेजी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के सर्वाधिक 62 हजार 538 केस सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 20 लाख 27 हजार 74 हो गई है. कोरोनावायरस से ठीक होने वालों की बात करें तो यह आंकड़ा 13 लाख 78 हजार 105 पहुंच गया है. वहीं कोविड से मरने वालों की संख्या देश में 41 हजार 585 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 886 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर पर नजर डालें तो भारत में रिकवरी रेट 67-98 पहुंच गया है. 6 अगस्त को देश में कुल 5 लाख 74 हजार 783 कोविड सैंपल लिए गए.देश में पॉजिटिविटी रेट 10.88 पर है. भारत में अब तक 2 करोड़ 27 लाख 24 हजार 134 लोगों का कोविड टेस्ट हो चुका है.
17 जुलाई जहां देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख थी वह आज 7 अगस्त को मात्र 21 दिन में 20 लाख के पार पहुंच गई है. यानि कोरोना के आंकड़ों को 10 लाख से 20 लाख पहुंचने में मात्र 21 दिन लगे. इसका मतलब देश में कोरोना का डबलिंग रेट 21 दिन है. पिछले 24 घंटे में देश के जिन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए उनमे महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 11 हजार 514 केस सामने आए. इसके बाद आंध्र प्रदेश में 10 हजार 328 कोरोना केस निकले. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कर्नाटक का नाम है जहां पिछले 24 घंटे में 6805 मामले सामने आए. 5 हजार 84 मामलों के साथ तमिलनाडु चौथे और 4 हजार 46 पॉजिटिव केस के साथ उत्तर प्रदेश पांचवे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें- कोरोनावायरस: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, "20 लाख का आंकड़ा पार, गायब मोदी सरकार"
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की बात करें तो इस लिस्ट में भी महाराष्ट्र पहले स्थान पर है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 316 लोगों की मौत हुई है. जबकि तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 110, कर्नाटक में 93, आंध्र प्रदेश में 72 और यूपी में 61 लोगों ने दम तोड़ दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं