Coronavirus Pandemic: कोरोना संकट की वजह से इस बार राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhawan) के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले 'ऐट होम' कार्यक्रम ('At Home' Function) के लिए इस बार सिर्फ 100 के आसपास विशिष्ट लोगों को ही न्योता दिया गया है.आम तौर पर जितने मेहमान 'एट होम' कार्यक्रम में आते हैं इस बार यह संख्या उसके औसत से करीब 10%कम हैण्इस बार के आयोजन में 'अनलॉक' गाइडलाइन्स के शर्तों को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टन्सिंग को विशेष तवज्जो दी गयी है जिससे VIP मेहमानों का एक्सपोज़र कम से कम हो.
आजादी की तारीख 15 अगस्त क्यों चुनी गई? इन 10 सवालों के जवाब जानते हैं आप?
'एट होम' कार्यक्रम में विशेष तौर पर 27 से 28 कोविड वॉरियर्स को न्योता दिया गया है. इसमें डॉक्टर्स, नर्सेज, सैनिटेशन वर्कर्स से लेकर शमशान घाट पर लकड़ी काटने और पहुँचाने वाले भी शामिल हैं. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े राष्ट्रपति भवन के हर अधिकारी और कर्मचारी का कोविड टेस्ट किया गया है और टेस्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें ड्यूटी पर लगाया गया है.कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति किसी भी गेस्ट से सीधे नहीं मिलेंगे. उनका एक छोटा संबोधन होगा जिसमे वे कोरोना वॉरियर्स की सराहना करेंगे.
मेहमानों को 25 से 30 टेबल पर बिठाया जाएगा. एक टेबल पर सिर्फ 4 मेहमान होंगे. हर टेबल को एक नदी का नाम दिया गया है. मैन टेबल पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा स्पीकर होंगे. मेहमानों को सीधे उनके लिए निर्धारित टेबल पर बिठाया जायेगा जहां उन्हें पैक्ड स्नैक्स सर्वे किया जाएगा, समोसा हॉट सर्व किया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं