विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2019

मनमोहन सिंह के 'CAA के समर्थन वाले' VIDEO शेयर कर BJP ने घेरा तो कांग्रेस ने ऐसे साधा निशाना

नागरिकता कानून को लेकर विपक्षी दलों के हमलों के बीच भाजपा ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 2003 में राज्यसभा में दिये भाषण की क्लिप जारी की है.

मनमोहन सिंह के 'CAA के समर्थन वाले' VIDEO शेयर कर BJP ने घेरा तो कांग्रेस ने ऐसे साधा निशाना
मनमोहन सिंह के 2003 में दिए भाषण की क्लिप जारी की है.
  • 2003 में की थी बांग्लादेशियों की नागरिकता की वकालत
  • कांग्रेस ने उदाहरण को बताया फर्जी और कपटपूर्ण
  • नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहा प्रदर्शन
नई दिल्ली:

बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की नागरिकता की वकालत करने वाले मनमोहन सिंह के वीडियो को भाजपा द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा कि आज की स्थिति से उसकी तुलना करना ‘फर्जी और कपटपूर्ण' है क्योंकि किसी भी पिछली सरकार को इस उद्देश्य के लिए कानून में बदलाव नहीं करना पड़ा था. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘लियाकत-नेहरू समझौता और 1971 की बात की जा रही है. क्या यह तुलनीय है? विभाजन के दौरान क्या हुआ, क्या यह आज तुलनीय है? ये उदाहरण फर्जी, कपटपूर्ण हैं.'

रामलीला मैदान से मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, कहा - साबित हो गया कि मोदी ने झूठे वादे किए थे

उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच मनमोहन सिंह नीत सरकार ने लोगों को नागरिकता देने के लिए ‘कोई नया कानून पारित नहीं किया.' कांग्रेस नेता ने कहा, ‘आप किसी अधिसूचना के माध्यम से कुछ लोगों को (यह) दे सकते हैं. लेकिन आज आप तीन देशों में समुदायों का नाम लेकर एक नया कानून लाए. कोई भी सरकार इस तरह का नया कानून नहीं लायी. क्या वाजपेयी सरकार ऐसा कोई कानून लायी....'

 BJP ने मनमोहन सिंह के बहाने विपक्ष को घेरा, कहा- पूर्व पीएम की सलाह पर लाया गया बिल

उन्होंने कहा, ‘यह हमारे संविधान या कानून का आधार नहीं था. इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी और न ही किसी ने इसका प्रस्ताव किया था.' संशोधित नागरिकता कानून को लेकर विपक्षी दलों के हमलों के बीच भाजपा ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 2003 में राज्यसभा में दिये भाषण की क्लिप जारी की जिसमें उन्होंने बांग्लादेश जैसे देशों के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने में ‘उदारवादी' रुख अपनाने की वकालत की थी.

VIDEO:'भारत बचाओ' रैली में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने PM मोदी पर किया हमला
  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, BJP, Manmohan Singh, CAA, Citizenship Act, Citizenship Amendment Act 2019, NRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com