तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बाद पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने शनिवार को 13 प्रत्याशियों की पहली सूची (Congress First List Of 13 Candidates For West Bengal Elections) जारी की. इस सूची में पहले दो चरणों में मुकाबले में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम हैं.
बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हो रहा है.इससे पहले बीजेपी ने अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. जबकि तृणमूल कांग्रेस एक साथ 291 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है. उसने 3 सीटें गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के लिए छोड़ी हैं. पश्चिच बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 27 मार्च से शुरू हो रहा है. जबकि अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. मतगणना 2 मई को होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Congress Bengal List
बंगाल के साथ केरल, पुदुच्चेरी, असम, तमिलनाडु में भी चुनाव हो रहे हैं. कांग्रेस बंगाल में लेफ्ट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. लेफ्ट ने यहां इंडियन सेकुलर फ्रंट से भी गठबंधन किया है. इस फ्रंट के मुखिया पीरजादा अब्बास सिद्दीकी हैं, जो राज्य की सबसे बड़ी मजार फुरफुरा शरीफ के प्रमुख हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं