विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2019

अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग को राहुल गांधी ने किया खारिज, कहा- ये चर्चा करने का मंच नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील को खारिज कर दिया है.

Also Read in
अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग को राहुल गांधी ने किया खारिज, कहा- ये चर्चा करने का मंच नहीं
राहुल गांधी
  • अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग को राहुल गांधी ने किया खारिज
  • कहा- मैंने CWC को पहले ही अपने फैसले के बारे में बता दिया
  • राहुल ने मां सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह बात कही
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील को खारिज कर दिया है. उनकी पार्टी के सांसदों ने उनसे इस पद पर रहने की आज अपील की थी. वहीं राहुल ने कहा, 'यह इस बात की चर्चा करने की जगह नहीं है. आप सभी ने इस बात को उठाया है. मैंने CWC को पहले ही अपने फैसले के बारे में बता दिया है.  यहां एक जवाबदेही होनी चाहिए.' गांधी ने यह बातें अपनी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कहीं. वहीं कांग्रेस सांसदों ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस का नेतृत्व कौन कर सकता है. सांसदों ने राहुल को जोर देते हुए कहा कि वह पार्टी का नेतृत्व करें. हालांकि राहुल गांधी ने जोर देते हुए कहा कि वह पद छोड़ने के अपने निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगे.

झारखंड में युवक की हत्या पर सत्तासीन ताकतवर लोगों की खामोशी हैरान करने वाली : राहुल गांधी

बता दें कि लोकसभा चुनावों में मिली हार की वजह से राहुल गांधी ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि वह अब इस पद पर बने नहीं रहना चाहते. 52 सदस्यों की कांग्रेस कमेटी से उन्होंने कहा था कि वह अध्यक्ष बनकर नहीं रहेंगे. लेकिन कांग्रेस ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था. 

कांग्रेस नेताओं की जगी उम्मीदें, 'लौटे' पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, इसी हफ्ते करेंगे बैठक

पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इस बात के संकेत दिए थे कि केवल गांधी परिवार के सदस्य ही कांग्रेस को संभाल सकते हैं लेकिन राहुल गांधी ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि उनकी मां और बहन इस जिम्मेदारी को नहीं लेंगी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com