विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

प्रोफेशनल लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम

प्रोफेश्नल कांग्रेस की शुरुआत की है. उन्होंने कल ही इस वेबसाइट को शुरू किया. आज मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसके जरिए प्रोफेश्नल्स को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा.

प्रोफेशनल लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी.
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जो जनता हमें कहती है वह हम करते हैं. राहुल गांधी ने आज पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और मीडिया के सामने यह घोषणा की कि कांग्रेस प्रोफेशनल लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर ही है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसके लिए 'प्रोफेश्नल कांग्रेस' की शुरुआत की है. उन्होंने कल ही इस वेबसाइट को शुरू किया.

आज मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसके जरिए प्रोफेश्नल्स को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि इसके लिए शशि थरूर और मिलिंद देवड़ा पार्टी के लिए विशेष जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार के सत्ता में आते ही कई राज्यों में अशांति शुरू हुई: राहुल गांधी

उल्लेखनीय है कि कल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के जगदीशपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण के लिए हो रहे जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. राहुल ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में अमेठी से आए करीब 90 किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. हालांकि राहुल भारी बारिश के बीच बाहर मौजूद मीडिया से कोई बात किए बिना ही वापस चले गए. राहुल से मुलाकात करने आए किसान अयूब ने कहा कि किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है. साथ ही उनके पुराने मकानों को ढहाया भी जा रहा है.


 VIDEO : यूपी के किसानों की समस्या पर बोल राहुल गांधी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Congress, Professional Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com