- कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना
- कहा- कर्नाटक सरकार गिराना चाहती है BJP
- भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन
वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शनिवार को कहा कि भाजपा और आरएसएस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से पहले कर्नाटक (Karnataka) में सरकार गिराने और राज्यपाल शासन लागू करने की कोशिश कर रहे हैं. खड़गे ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की भाजपा (BJP) की कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा, 'आरएसएस (RSS) के साथ मिलकर भाजपा राज्य में सरकार गिराकर राज्यपाल शासन लागू करना चाहती है. लेकिन हम उन्हें यह नहीं करने देंगे. उन्हें सरकार गिराने की कोशिश करने दो. अगर हमारे कैंप से एक जाता है तो हम उनके यहां से 10 ले आएंगे.'
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का भी इस्तेमाल करके भी विधायकों को भाजपा में शामिल करने की कोशिश की जा रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार की वजह से ऑपरेशन कमल अभी भी जारी है. साल 2008 में बीएस येदियुरप्पा ने ऐसा किया था और अब फिर यह किया जा रहा है. यह भाजपा की दिमागी उपज है. कुछ को पैसों का लालच, कुछ को सत्ता का लालच और कुछ विधायकों को धमकाया जा रहा है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी बोले, राहलु गांधी को पीएम बनाना ही है हमारी पार्टी का मकसद
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के विधायकों से भी भाजपा ने संपर्क किया है. उन्होंने कहा, 'उन्होंने(भाजपा) हमारे एक विधायक को भारी रकम का ऑफर दिया था और पूछा था कि वह रकम कहां भेजनी है. जब उस गिफ्ट की रकम का पता लगेगा तो आप हैरान हो जाएंगे. हमारे विधायक ने कहा कि उन्हें किसी तरह का कोई गिफ्ट नहीं चाहिए.'
हालांकि, भाजपा ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है और कहा कि कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिराने में हमारी पार्टी का कोई सदस्य भी शामिल नहीं है. बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'हम कोई भी ऑपरेशन कमल नहीं चला रहे हैं. उनके विधायक अंदरूनी लड़ाई की वजह से उनसे दूर जा रहे हैं और यह उनका काम है कि वह अपने विधायकों को पार्टी के साथ रखें. उन्हें हमारे खिलाफ बिना आधार वाले बयान देना बंद करना चाहिए. हमारे 104 विधायक और दो निर्दलीय विधायक हैं. हम लोग विपक्षी दल के तौर पर काम करने पर ध्यान दे रहे है.'
कर्नाटक सियासी ड्रामा: JDS विधायक का दावा: BJP ने एक को 60 करोड़ और मंत्री पद का दिया था ऑफर
VIDEO- कर्नाटक: बागी कांग्रेस विधायकों को नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं