राज बब्बर ने हादसे के लिए यूपी की योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया.
- गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दो दिनों में 30 मौतें हुईं
- सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार किया
- कांग्रेस ने हादसों के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया
लखनऊ:
गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ दिनों में कई बच्चों की मौत के मामले में विपक्षी कांग्रेस ने लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला. इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार गोरखपुर के मामले में पूरी तरह से जिम्मेदार है. उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ लगातार इस मसले पर झूठ बोल रहे हैं. हालांकि कांग्रेस के इस जुलूस को विधानसभा पहुंचने से रोक दिया गया.
सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार
इसके साथ ही सोमवार को गोरखपुर के अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि ये एक राज्य, एक अस्पताल और एक जिले की घटना है. इसलिए याचिकाकर्ता इस मामले में हाई कोर्ट जा सकते हैं. चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने टीवी पर देखा है कि खुद मुख्यमंत्री मामले में निगरानी रखे हुए हैं. केंद्र सरकार के मंत्री भी अस्पताल गए हैं. दरअसल एक महिला वकील राजश्री रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में संज्ञान लेने की गुहार लगाई थी. इस पर व्यवस्था देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की.
पढ़ें: पूर्वांचल के गांधी कहलाए बाबा राघवदास, उन्हीं के नाम पर बने अस्पताल में मासूमों ने तोड़ा दम
VIDEO: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम योगी
इससे पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दो दिनों में 30 बच्चों की मौत के बाद हालात का जायजा लेने गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों की मौत के मामले की गहन जांच कराई जाएगी. उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के लापरवाही बरतने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से इस मामले में कोई लापरवाही नहीं हुई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार हमारी हर संभव मदद कर रही है. उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच के लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है. रिपोर्ट के आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जोकि मिसाल बनेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gorakhpur Medical College, Gorakhpur Tragedy