विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2017

कांग्रेस ने चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने को कहा

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति काफी गंभीर है तथा सरकार को इस बात पर अपनी नीति बतानी चाहिए कि तनाव को कैसे दूर किया जाए.

कांग्रेस ने चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने को कहा
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल
  • कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष
  • पीएम को याद दिलाई चीनी राष्ट्रपति के साथ झूला झूलने वाली बात
  • पूझा - इतने मधुर संबंध थे तब अब ऐसी स्थिति क्यों
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात पर बयान देना चाहिए कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ साबरमती में झूला झूलने के बाद भारत की चीन के साथ मौजूदा तनातनी क्यों हो रही है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति काफी गंभीर है तथा सरकार को इस बात पर अपनी नीति बतानी चाहिए कि तनाव को कैसे दूर किया जाए.

सिब्बल ने कहा, ये बातें बहुत संवेदनशील होती हैं. हमें ज्यादा टिप्पणियाँ नहीं करनी चाहिए. लेकिन इतना हम इस सरकार से पूछेंगे कि एक ऐसा वक्त था कि आप झूला झूलते थे उनके राष्ट्रपति के साथ. आज एक ऐसा वक्त है कि आप एक-दूसरे पर आंख तरेर रहे हो? ये सवाल हम पूछेंगे. संसद सत्र आ रहा है तो हम (वहां) पूछेंगे. उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री को एक बयान देना चाहिए जो कि उन्होंने अभी तक नहीं दिया है कि क्या हुआ और देश को क्या करना चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा कि जब चीन या पाकिस्तान की घुसपैठ का मामला हो तो उनकी पार्टी सरकार के साथ है. हम एक साथ हैं.
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Kapil Sibbal, Kapil Sibal, Prime Minister Narendra Modi, India, China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com