विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2021

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान, 90 लाख लोगों तक पहुंचने का रखा लक्ष्य

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि जिन नेताओं का गावों में संपर्क अभियान होगा वो तीन रात गावों में ही गुजारेंगे. कांग्रेस नेता इस बीच अपने इलाक़ों में प्रभातफेरी भी निकलेंगे.

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान, 90 लाख लोगों तक पहुंचने का रखा लक्ष्य
कांग्रेस नेता जनसंपर्क अभियान के बीच में अपने इलाकों में प्रभातफेरी भी निकलेंगे. (सांकेतिक तस्वीर)
लखनऊ:

यूपी चुनावों से पहले कांग्रेस अपना सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान गुरुवार से शुरू कर रही है. इसके तहत यूपी कांग्रेस के 15000 नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गावों और शहरों में 75 घंटे रुक कर जनता से मुलाकात करेंगे. इस अभियान को "कांग्रेस जयभारत महा संपर्क अभियान" नाम दिया गया है. इस दौरान 90 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. गावों में वो किसानों की चौपाल लगाएंगे और युवाओं और बेरोजगारों से बात करेंगे. उन्हें वे यूपीए सरकार के शुरू किये गए कार्यक्रमों और योगी-मोदी सरकार की नाकामियों के बारे में बताएंगे.

Exclusive: अभिषेक-राहुल की जोड़ी मोदी-शाह के ख़िलाफ़ परिवर्तन लाएगी - सुष्मिता देव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि जिन नेताओं का गावों में संपर्क अभियान होगा वो तीन रात गावों में ही गुजारेंगे. कांग्रेस नेता इस बीच अपने इलाक़ों में प्रभातफेरी भी निकलेंगे. 20 अगस्त को राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर उनको याद किया जाएगा. यूपी में कांग्रेस 1989 से सत्ता से बाहर है. उसे उम्मीद है कि "जयभारत महा संपर्क अभियान" जैसे कार्यक्रमों से लोगों की पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Assembly Election, Uttar Pradesh Congress, Ongress Public Relations Campaign, Congress Election Strategy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com