कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज दिल्ली में बच्ची के बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर मोदी सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब नौ साल की बच्ची के लिए न्याय की आवाज़ उठाते हैं तो बीजेपी और उसकी ट्रोल आर्मी को बहुत दर्द होता है. आठ दिन हो गए, पीएम मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह सभी चुप हैं. सरकार ने अपनी पुलिस के दम पर ट्विटर को डराया और धमकाया और राहुल गांधी के एक ट्वीट को डिलीट कराया, उनके हैंडल को ब्लाक कराया. जबकि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अंजू बाला और कई ऐसे हैंडल हैं जिस पर बच्ची के परिवार की फोटो मौजूद है. लेकिन अकाउंट सिर्फ़ राहुल गांधी का ब्लाक क्यों हुआ है?
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि दो तीन तारीख को जो ट्वीट किए गए वे आज भी मौजूद हैं लेकिन राहुल गांधी के हैंडल पर कार्रवाई होती है. चाहें तो हमें जेल भेज दें लेकिन हम न्याय के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे. एक विपक्ष के नेता के हैंडल के साथ ऐसा करने के लिए ट्विटर को भी सोचना पड़ेगा. राहुल गांधी पूरी ताकत से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रागिनी नायक ने कहा कि सरकार राहुल गांधी से इतना डरती क्यों है. सरकार के मंत्रियों का आधा टाइम राहुल गांधी को घेरने में बीत जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों होता है कि जब बच्ची के साथ अन्याय होता है तो पुलिस उस बच्ची की आवाज़ को दबाने में लग जाती है. हमने हाथरस देखा कि कैसे इंस्टीट्यूशनल किलिंग की गई. आज भी हाथरस दोहराया जा रहा है. शुरुआत में दिल्ली पुलिस के द्वारा ये दिखाने की कोशिश हुई कि ये डेथ बाई नेग्लिजेंस है.
रागिनी नायक ने कहा कि राहुल गांधी जब आवाज़ उठाते हैं तो पूरी सरकार उनके ख़िलाफ़ लग जाती है. पहले पेगासस के ज़रिए जासूसी और अब ट्विटर हैंडल सस्पेंशन. पीड़िता के साथ खड़े होने के बजाय सरकार उसके साथ खड़ी आवाज़ को दबाने की कोशिश करती है. हम राहुल गांधी की सेना हैं, हम किसी से डरते नहीं. हम हैंडलूम डे पर शापिंग के लिए नहीं जाते, हम पीड़िता के लिए आवाज़ उठाते हैं. उन्होंने कहा कि हम टाइम बाउंड जांच और छह महीने के भीतर दोषियों को फांसी की मांग करते हैं.
अलका लांबा ने कहा कि जब ये वारदात हुई तो संसद का सत्र चल रहा था. उम्मीद थी कि 11 महिला मंत्रियों में से कोई इस मुद्दे पर सवाल उठाएगी. किसी महिला मंत्री से मोदी जी ने नहीं कहा कि पीड़िता के घर जाइए. लेकिन महिला मंत्री दिल्ली हाट में खरीददारी करने जाती हैं. पीड़िता के घर जाने वाले राहुल गांधी पहले नेता थे. शक्ति सिंह गोहिल ने चार अगस्त को इस मामले को राज्यसभा में उठाया था लेकिन सरकार की तरफ़ से इस पूरे मामले पर चुप्पी है.
राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड होने के कांग्रेस के दावे को ट्विटर ने किया खारिज
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हम ट्विटर से भी कह रहे हैं कि मत डरिए सरकार से. ट्विटर पर ये तस्वीरें और हैंडलों से भी डाली गई हैं लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं, सिर्फ़ राहुल गांधी पर क्यों की गई?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं