कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हर काम का श्रेय लेने पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) की आलोचना की है और कविता के जरिए उन पर तंज कसा है. राहुल ने कहा है कि चूल्हा भले ही मिट्टी का हो और मिट्टी किसी तालाब की हो लेकिन उस तालाब पर हक केवल दो लोगों का है. उन्होंने किसानों के मुद्दे पर मुंह मोड़ने और दो लोगों के लिए काम करने का भी आरोप मोदी सरकार पर लगाया है.
राहुल ने लिखा है, "चूल्हा मिट्टी का..मिट्टी तालाब की.. तालाब ‘हमारे दो' का... बैल ‘हमारे दो' का,, हल ‘हमारे दो' का,, हल की मूठ पर हथेली किसान की,,फ़सल ‘हमारे दो' की.. कुआँ ‘हमारे दो' का,, पानी ‘हमारे दो' का,, खेत-खलिहान ‘हमारे दो' के ,, PM ‘हमारे दो' के.. फिर किसान का क्या? किसान के लिए हम हैं!"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
चूल्हा मिट्टी का
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 6, 2021
मिट्टी तालाब की
तालाब ‘हमारे दो' का।
बैल ‘हमारे दो' का
हल ‘हमारे दो' का
हल की मूठ पर हथेली किसान की
फ़सल ‘हमारे दो' की।
कुआँ ‘हमारे दो' का
पानी ‘हमारे दो' का
खेत-खलिहान ‘हमारे दो' के
PM ‘हमारे दो' के
फिर किसान का क्या?
किसान के लिए हम हैं!#FarmersProtest pic.twitter.com/mNAj8lgiqJ
जनता महंगाई से त्रस्त, सरकार प्रचार में मस्त
बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज 14 विपक्षी दलों के नेता जंतर-मंतर पहुंचे. इसमें राहुल गांधी भी शामिल थे. राहुल ने कहा कि सभी सांसद किसानों के समर्थन में वहां पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हर हाल में काले कृषि कानून रद्द करने होंगे.
राहुल ने पेगासस जासूसी कांड पर भी सरकार की आलोचना की और कहा कि हर भारतीय के फोन में मोदी घुस गए हैं. जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने एक संयुक्त बैठक भी की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं