बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा हिंदू की रविवार की रात में शिवमोगा में हुई हत्या के बाद सोमवार को हुई हिंसा को लेकर राज्य के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पंचायती राज मंत्री ईश्वरप्पा पर कांग्रेस ने हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. सवाल इस बात को लेकर भी उठाए जा रहे हैं कि जब धारा 144 लगी थी तो मंत्री होते हुए भी उन्होंने इसका उल्लंघन क्यों किया. राज्य के गृह मंत्री के मुताबिक जिला प्रशासन इस मामले में जांच करेगा. इस हत्याकांड के सिलसिले में अब तक दो गिरफ्तारियां हुई हैं.
हर्षा हिंदू की शवयात्रा में राज्य के पंचायती राज मंत्री ईश्वरप्पा मौजूद थे. इसी दौरान पथराव हुआ, गाड़ियां जलाई गईं, दुकानों पर हमला हुआ. कांग्रेस का आरोप है कि भीड़ को हिंसा के लिए ईश्वरप्पा ने उकसाया था. हिंसा से पहले भी ईश्वरप्पा ने भड़काऊ बयान दिया था. शवयात्रा में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक तरफ भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप और दूसरी तरफ मंत्री होने के बावजूद धारा 144 का उल्लंघन करने का. हमने वरिष्ठ मंत्री ईश्वरप्पा से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही लेकिन उन्होंने फिलहाल मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. ईश्वरप्पा ने कहा कि, ''मैंने जवाब दे दिया है.''
हालांकि राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भीड़ को उकसाने और धारा 144 के उल्लंघन के मामले में जांच की बात कही. गृह मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन जांच कर इस मामले में उचित करवाई करेगा.
पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रताप रेड्डी ने कहा कि हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक को हिरासत में लिया है. सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनका पता लगाया जा रहा है. हम जल्द ही इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करेंगे. उसके बाद ही हम कह सकते हैं कि हत्या के पीछे क्या मकसद था. जहां तक कल की हिंसा का सवाल है, हमने पाया है कि 14 घटनाएं हुई हैं. उस संबंध में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. जिन लोगों का हुआ है, उन्हें आने दें, तदनुसार आगे मामले दर्ज किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं