विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2011

धमाकों के आठ दिन बाद चव्हाण ने किया कंट्रोल रूम का दौरा

सीरियल धमाकों के आठ दिन बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम का दौरा किया।
मुंबई: सीरियल धमाकों के आठ दिन बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम का दौरा किया। इस दौरे पर गृह मंत्री आरआर पाटिल भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम की कार्यक्षमता पर सीधे कुछ कहने से तो इनकार किया लेकिन ये ज़रूर बताया कि यहां जगह की कमी है। इसलिए नई इमारत में शिफ्ट होने तक कंट्रोल रूम के लिए पुख्ता अंतरिम इंतजाम की जरूरत है। सीएम के मुताबिक़ कंट्रोल रूम को और ज्यादा आधुनिक बनाने के फैसले जल्द ही मंत्रालय में लिए जाएंगे। अपने घंटेभर के दौरे में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने मुंबई की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर के साथ बातचीत भी की।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पृथ्वीराज चव्हाण, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com