विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2012

सीएम अखिलेश ने लगाया जनता दरबार

सीएम अखिलेश ने लगाया जनता दरबार
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
इस दरबार में अलग−अलग ज़िलों से सैंकड़ों लोग अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचते हैं। यह जनता दरबार मुख्यमंत्री आवास पर हर बुधवार को लगा करेगा। इसमें मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं पर गौर करेंगे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से सीधी बात करने के लिए एक जनता दरबार की शुरुआत की है। यह जनता दरबार मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5−कालीदास मार्ग पर ही शुरू हो गया है।

इस दरबार में अलग−अलग ज़िलों से सैंकड़ों लोग अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचते हैं। यह जनता दरबार मुख्यमंत्री आवास पर हर बुधवार को लगा करेगा। इसमें मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं पर गौर करेंगे। यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान सपा ने यह वादा किया था कि वह जनता दरबार का सिलसिला फिर से शुरू करेंगे। इससे पहले मुलायम सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब भी जनता दरबार लगा करता थे लेकिन मायावती के शासन काल में इसे बंद कर दिया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP CM Akhilesh, Janata Darbar, यूपी के मुख्यमंत्री का जनता दरबार, अखिलेश यादव का दरबार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com