विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

CJI दीपक मिश्रा कर सकते हैं चारों जजों से मुलाकात, अटॉर्नी जनरल को मामला सुलझने की उम्मीद

शुक्रवार को प्रेस कांन्फ्रेंस करने वाले चार जजों में से तीन दिल्ली से बाहर हैं. रविवार की दोपहर दिल्ली वापस आ जाएंगे.

CJI दीपक मिश्रा कर सकते हैं चारों जजों से मुलाकात, अटॉर्नी जनरल को मामला सुलझने की उम्मीद
फाइल फोटो
  • रविवार शाम को हो सकती है मुलाकात
  • अभी तीन जज दिल्ली से हैं बाहर
  • अटॉर्नी जनरल को मामला सुलझ जाने की उम्मीद
नई दिल्ली: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की ओर से मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के कार्यशैली पर उठाने के मामले में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने एनडीटीवी इंडिया से खास बातचीत में कहा है कि सोमवार को वकील और पक्षकार सुप्रीम कोर्ट जजों के बीच एकता देखेंगे. हमें उम्मीद है संस्थान के हित में पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा. उम्मीद है कि जज इस मामले को आगे नहीं बढ़ने देंगे. सुप्रीम कोर्ट के सभी जज बुद्धिमान, अनुभवी और स्टेट्समैन हैं.  

4 जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस : कोई दुखी तो किसी ने कहा 'अपूर्णीय क्षति', पढ़ें- क्या कहते हैं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि  रविवार को देश के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा बागी जजों से मिलेंगे. ये मुलाकात शाम को हो सकती है. शुक्रवार को प्रेस कांन्फ्रेंस करने वाले चार जजों में से तीन दिल्ली से बाहर हैं. रविवार की दोपहर दिल्ली वापस आ जाएंगे.

वीडियो : चार जजों ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस जे. चेलामेश्‍वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और साथ ही लोकतंत्र पर खतरा बताया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com