विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

अब पंजाब के फगवाड़ा में एक महिला ने किया दावा, टीवी देख रही थीं और चोटी गई...

पुलिस ने बताया कि ज्योति का दावा है कि यह घटना 9 तारीख की रात करीब सवा आठ बजे की है.

अब पंजाब के फगवाड़ा में एक महिला ने किया दावा, टीवी देख रही थीं और चोटी गई...
अब पंजाब के फगवाड़ा में एक महिला ने किया दावा, टीवी देख रही थीं और चोटी गई...(प्रतीकात्मक फोटो)
  • चोटी काटने की एक और घटना सामने आई है
  • पंजाब के फगवाड़ा में पालही गांव में 23 साल की महिला ने किया दावा
  • उन्होंने कहा कि वह टीवी देख रही थीं कि उनकी चोटी काट ली गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फगवाड़ा (पंजाब): चोटी काटने की एक और घटना सामने आई है. पंजाब के फगवाड़ा में पालही गांव में 23 साल की एक महिला ने दावा किया है कि वह जब अपने घर में टीवी देख रही थी, तब किसी ने उसके बाल काट दिये. पुलिस ने बताया कि ज्योति का दावा है कि यह घटना 9 तारीख की रात करीब सवा आठ बजे की है.

पढ़ें- चोटी गैंग सच है या सिर्फ दहशत? ऐसी 5 घटनाएं जिनका सच से नहीं निकला कुछ लेना देना...

पुलिस ने अनुसार, ज्योति ने बताया कि उसे अचानक ‘बेचैनी’ का अहसास हुआ और उसे बहुत अजीब सा महसूस हुआ, लेकिन वह अपनी जगह पर ही बैठी रही. महिला ने बताया कि इसके बाद उसकी छोटी बहन वहां आ गयी और उसने देखा कि जमीन पर कुछ बाल पड़े हुये हैं और तब उसे इस बात का अहसास हुआ कि किसी ने उसकी चोटी काट दी है.

पढ़ें- चोटी गैंग कोरी अफवाह, कोई गैंग नहीं शामिल, यूपी पुलिस ने जारी किया अलर्ट

सदर थाना के प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि उसे चोटी काटने वाले के बारे में पता नहीं है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो- चोटी काटने वाले की दहशत कायम, योगी ने दिए जांच के आदेश


बता दें कि चोटी काटने की कथित घटनाएं एक के बाद एक शहरों में होती बताई जा रही हैं. मथुरा, हापुड़, अलीगढ़, फ़िरोज़ाबाद में लड़कियों की चोटियां कटीं और वहीं आगरा के फ़तेहाबाद में चोटी काटने वाली होने के शख में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पिछले दिनों यूपी के डीजीपी ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है कि अफवाह फैलाने वाले जेल भेजे जाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com