नई दिल्ली:
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पर भारत में छह चीनी नागरिक हमला कर सकते है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह चेतावनी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक तिब्बती मूल का चीनी नागरिक ताशी फुनशोक नाम का एक शख्स तिब्बती प्रशासन के बारे में सूचनाएं इकट्ठा करने और दलाई लामा को नुकसान करने के लिए भारत आया था।
रिपोर्ट के मुताबिक दलाई लामा मुंबई और दूसरे शहरों में आते रहते हैं, इसलिए ऐसी चेतावनी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। दलाई लामा के विरोध करने वाले गुट शुगदिन पर भी नजर रखने की बात कही गई है। ऐसी आशंका है कि जिन छह लोगों पर शक है, वे चीन की खुफिया एजेंसी के सदस्य हो सकते हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दलाई लामा, दलाई लामा पर आतंकी खतरा, Dalai Lama