विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2020

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर चीन की ओर से आया संदेश

भारत में चीन के राजदूत सुन वीडोंग (Sun Weidong) ने भी भारत सरकार और देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर चीन की ओर से आया संदेश
सुन वीडोंग भारत में चीनी राजदूत हैं.
  • भारत में चीनी राजदूत हैं सुन वीडोंग
  • वीडोंग ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
  • आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा देश
नई दिल्ली:

आज (शनिवार) पूरा देश आजादी की 73वीं वर्षगांठ (Independence Day 2020) का जश्न मना रहा है. कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) व 130 करोड़ भारतीयों को स्वाधीनता दिवस की बधाई दी. बधाई संदेशों का सिलसिला बदस्तूर जारी है. इस बीच भारत में चीन के राजदूत सुन वीडोंग (Sun Weidong) ने भी भारत सरकार और देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, सुन वीडोंग ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा, 'भारत सरकार और देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई. उम्मीद है कि चीन और भारत, प्राचीन सभ्यता वाले दो महान देश शांति के साथ विकसित हों और उनके बीच निकट रूप से साझेदारी बढ़े.' गौरतलब है कि लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच करीब दो महीने से तनातनी जारी है. दोनों देशों के बीच कई बार सैन्य वार्ता हो चुकी है, जो हर बार विफल रही है.

भारत में कई देशों के राजदूतों ने केंद्र सरकार व देशवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी कुछ देर पहले पीएम मोदी व 130 करोड़ भारतीयों को स्वाधीनता दिवस की मुबारकबाद दी. इस्रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बधाई संदेश ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अतुल्य भारत के सभी लोगों को आनंदित करने वाले स्वतंत्रता दिवस की बधाई. आपके पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है.'

इस्राइली PM ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले - आपके पास गर्व करने को बहुत कुछ

बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 7वीं बार ध्वजारोहण किया और राष्ट्र को संबोधित किया. प्रधानमंत्री आज सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर लाल किले के लाहौरी गेट पर पहुंचे थे. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और रक्षा सचिव डॉक्टर अजय कुमार ने उनकी अगवानी की. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कई बड़े ऐलान भी किए.

VIDEO: कोरोना की 3 वैक्सीन टेस्टिंग के चरण में, वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही उत्पादन शुरू होगा : पीएम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese Ambassador To India, Sun Weidong, Indian Government, Independence Day, Independence Day 2020, India Independence Day, India China Stand Off
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com