विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2016

वृंदावन की विधवाओं को सीएम अखिलेश यादव ने दिया होली का तोहफा

वृंदावन की विधवाओं को सीएम अखिलेश यादव ने दिया होली का तोहफा
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वृंदावन की विधवा महिलाओं को होली का उपहार देते हुए उनके आश्रमों में कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा की है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि वृंदावन में स्थित विधवा आश्रमों में जल शोधन प्रणाली (आरओ) केन्द्रीयकृत सौर वॉटर हीटर, सौर ऊर्जा संयंत्र तथा कमरों के लिए वॉटर कूलर जैसी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन सुविधाओं की घोषणा समाज के दुर्बल, निराश्रित एवं संसाधनहीन वर्गों के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर की है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तरप्रदेश, सीएम अखिलेश यादव, वृंदावन, होली, उपहार, केंद्रीयकृत आरओ, UP, CM Akhilesh Yadav, Vrindavan, Holi, GIFT, Vrindavan Widows, Centralised RO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com