विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2012

यशवंत सिन्हा ने चिदंबरम पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया

यशवंत सिन्हा ने चिदंबरम पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया
बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने एयरसेल-मैक्सिस डील में चिदंबरम की भूमिका पर सवाल उठाए थे, जिस वजह से उस दौरान गृहमंत्री रहे चिदंबरम ने आईबी को आदेश देकर उनका फोन टैप करवाया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने मौजूदा वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर फोन टैपिंग कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। यशवंत सिन्हा का कहना है कि उन्होंने एयरसेल-मैक्सिस डील में चिदंबरम की भूमिका के बारे में सवाल उठाए थे, जिसकी वजह से उस दौरान गृहमंत्री रहे चिदंबरम ने इंटेलिजेंस ब्यूरो को आदेश देकर उनका फोन टैप करवाया।

रांची में एक संवाददाता सम्मेलन में यह गंभीर आरोप लगाते हुए सिन्हा ने कहा कि फोन टैपिंग जैसी इन हरकतों से वह डरते नहीं हैं और कांग्रेस लाख प्रयास कर ले, लेकिन उनकी पार्टी उसके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की आदत है कि वह अपने खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने लाखों करोड़ रुपये के कोयला खदान घोटाले में अपनी सरकार के घिरने के बाद शर्मिंदगी महसूस करने की बजाय अपने सांसदों को बीजेपी पर पलटवार करने की नसीहत दी है। यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया, सोनिया गांधी घमंडी हैं और इसी कारण उन्होंने कांग्रेसी सांसदों और नेताओं को बीजेपी पर पलटवार करने को कहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phone Tapping, Yashwant Sinha, P Chidambaram, फोन टैपिंग, यशवंत सिन्हा, पी चिदंबरम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com