यमुना साफ, कुछ लोगों का दिमाग प्रदूषित: श्री श्री के इवेंट के समर्थन में बोले केंद्रीय मंत्री

यमुना साफ, कुछ लोगों का दिमाग प्रदूषित: श्री श्री के इवेंट के समर्थन में बोले केंद्रीय मंत्री

रविशंकर प्रसाद का फाइल फोटो...

नई दिल्‍ली:

राजग सरकार के वरिष्ठ मंत्री आज आर्ट ऑफ लिविंग के यमुना तट पर आयोजित कार्यक्रम के समर्थन में आए और आलोचना करने वालों पर हमला करते हुए कहा कि 'यमुना साफ है लेकिन कुछ लोगों का दिमाग प्रदूषित' है।

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'मैंने मीडिया में देखा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि यमुना प्रदूषित है। यमुना को देखिए बहुत साफ है। बहुत शांत स्थिर है। बस कुछ दिमाग प्रदूषित है। मुझे उम्मीद है कि गुरूजी की शिक्षा से उनका दिमाग साफ होगा, देश साफ होगा और दुनिया साफ होगी।'

वहीं, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, 'मानवीय मूल्य खत्म हो रहे हैं, नैतिकता खत्म हो रही है। सार्वजनिक जीवन के कुछ हिस्सों में हिंसा, फूहड़पन, अश्लीलता बढ़ रही है। हमें इन सबों को खत्म करना चाहिए।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों की मौखिक हिंसक प्रतिक्रिया हुई। उनके बारे में चिंता मत कीजिए। हर समाज में उस तरह के लोग होते हैं।'