विज्ञापन

विक्की जैन के साथ श्री श्री रविशंकर आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, गायों को खिलाया हाथ से, उठाया गोबर, फैंस बोले- ये हैं असली स्टार

हाल में ये दोनों पति-पत्नी आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर की बैंगलोर स्थित गौशाला पहुंचे. इस सेलिब्रिटी कपल ने यहां जमकर गौसेवा भी की.  अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जमकर वायरल हो रहा है.

विक्की जैन के साथ श्री श्री रविशंकर आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, गायों को खिलाया हाथ से, उठाया गोबर, फैंस बोले- ये हैं असली स्टार
श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंच अंकिता लोखंडे ने उठाया गाय का गोबर
नई दिल्ली:

टीवी और सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन के साथ लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी अक्सर चर्चा में बनी रहती है. हाल में ये दोनों पति-पत्नी आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर की बैंगलोर स्थित गौशाला पहुंचे. इस सेलिब्रिटी कपल ने यहां जमकर गौसेवा भी की.  अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें-  जाह्नवी कपूर की बड़ी बहन की 9 खूबसूरत तस्वीरें, एक्टिंग से दूर इस फील्ड में बना रही हैं करियर, अर्जुन की बहन की 5वीं फोटो देख कहेंगे- अप्सरा

अंकिता ने उठाया गाय का गोबर

अंकिता और विक्की जैन दोनों श्री श्री रविशंकर की गौशाला में पहुंच कर अपनी सेलिब्रिटी वाली पहचान छोड़ दी और एक सामान्य इंसान की तरह गायों की सेवा की. वायरल हो रहे वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को साथ मिलकर गाय को चारा खिलाते देखा जा सकता है. अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पेज स्टोरी भी शेयर की, जिसमें दोनों गौशाला में पड़े गोबर को साफ करते दिखाई दिख रहे हैं. अच्छी बात ये है कि अंकिता जब गाय का गोबर उठा रही हैं उस दौरान उनके चेहरे पर न तो कोई झिझक दिखी और न ही शर्म. अंकिता का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-  वही चेहरा, वही स्टाइल और वही एनर्जी, शम्मी कपूर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान बोले- यह पुनर्जन्म तो नहीं ?

विक्की बोले- इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता

इस सेलिब्रिटी कपल ने इसे बेहद सुकून देने वाली अनुभव बताया है. विक्की जैन ने अपने वीडियो में कहा, "ये अद्भुत था और इससे अच्छा अनुभव आपको कहीं भी नहीं हो सकता है. सभी गाय में एक खास बात है और कोई भी गुस्सैल नहीं है." अंकिता भी वीडियो में काफी खुश दिख रही हैं. बता दें कि अंकिता लोखंडे को जी टीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' से सुर्खियां मिली थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Sri Sri Ravi Shankar, Ankita Lokhande Bollywood, Ankita Lokhande News, Ankita Lokhande News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com