विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2017

सीबीआई ने अपने ही पूर्व निदेशक रंजीत सिन्‍हा के खिलाफ FIR दर्ज की

Also Read in
सीबीआई ने अपने ही पूर्व निदेशक रंजीत सिन्‍हा के खिलाफ FIR दर्ज की
साल 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा 2012 से 2014 के बीच सीबीआई निदेशक थे. (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: सीबीआई ने अपने पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है. सिन्हा पर आरोप है कि एजेंसी के प्रमुख के पद पर रहते हुए उन्होंने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले की जांच प्रभावित करने की कोशिश की.

सिन्हा के खिलाफ यह कार्रवाई तब की गई है, जब उच्चतम न्यायालय ने एजेंसी को निर्देश दिया कि वह सिन्हा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की छानबीन के लिए एक विशेष जांच टीम बनाए.

उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई के एक पूर्व विशेष निदेशक को सिन्हा के आधिकारिक आवास की विजिटर डायरी की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी थी. इस डायरी से कथित तौर पर पता चला कि कोयला घोटाले से जुड़े मामलों के कई आरोपी उनके घर अक्सर आते थे.

पूर्व विशेष निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह सिन्हा की भूमिका की जांच करे, क्योंकि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत मिले थे. साल 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा 2012 से 2014 के बीच सीबीआई निदेशक थे. (इनुपट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Ranjit Sinha, Coal Block Allocation Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com