बिहार में राज्य सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना कराने के विपक्ष की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि इस संबंध में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी और उसमें सबकी सहमति के आधार पर फैसला लिया जाएगा. ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक के संबंध में सवाल किया, जिसपर नीतीश ने कहा, ‘‘हमलोग इसे करना चाहते हैं, हमने आपस में बात कर ली है. सभी से बात होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई जायेगी.''
उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर हम पहले ही से जातीय जनगणना के पक्ष में हैं. इसलिए सर्वदलीय बैठक करना चाहते हैं ताकि इस संबंध में सबकी समझ स्पष्ट हो. सीएम नीतीश ने कहा कि हम जनगणना (जातीय) किस तरह करवाएंगे, इसपर सबकी समान राय होनी चाहिए. इस संबंध में पूरी तैयारी की जा रही है. इसपर सबकी राय बनने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर सर्वदलीय बैठक में जो राय बनेगी उसके आधार पर फैसला होगा और सरकार उसका ऐलान करेगी.''
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
मध्यप्रदेश में भगवा संगठन के लोगों ने स्कूल पर की पत्थरबाजी, अंदर परीक्षा दे रहे थे छात्र
उन्होंने कहा, ‘‘हम जातीय जनगणना के पक्ष में हैं. इससे सबको लाभ होगा. हम इसे विस्तृत तरीके से कराएंगे ताकि कोई ना छूटे.'' राज्य में शराबबंदी के बावजूद शराब की खाली बोतलें मिलने के संबंध में सवाल करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने पर ही यह स्पष्ट होगा. हालांकि उन्होंने आशंका जतायी कि यह सरकार को बदनाम करने का प्रयास भी हो सकता है. मीडिया पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले अच्छे कार्यों की खबर दिल्ली के अंग्रेजी अखबारों ने नहीं छपती है, लेकिन ऐसी नकारात्मक घटनाओं की खबर प्रमुखता से छपती है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें सबकुछ समझ आता है, लेकिन हम कुछ नहीं कहते हैं. लेकिन समझते हैं कि कुछ तो है.''
नगालैंड सैन्य ऑपरेशन में चूक, हत्या के मामले जैसा, बोले सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज
राज्य में उर्वरक की किल्लत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमी जरूर है और इस संबंध में राज्य के कृशि मंत्री ने केन्द्र सरकार से बात की है और उन्हें औपचारिक पत्र भी भेजा गया है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें आश्वासन मिला है कि सात दिनों के भीतर उर्वरक की पर्याप्त खेप मिल जाएगी.''कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभावित तीसरी लहर की आशंका को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सजग और तैयार है, हालांकि बिहार में अभी तक ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है. विदेश से लौटे कुछ लोगों के बारे में जानकारी नहीं होने के संबंध में सवाल करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों का प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सजग होकर काम कर रहा है और ऐसे सभी लोगों का पता लगाकर जांच की जाएगी.
पानी के फव्वारे से डरकर भाग रहा था कुत्ता, तभी हुआ कुछ ऐसा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं