यह ख़बर 25 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मंत्रिमंडल में फेरबदल रविवार को, कृष्णा का पत्ता हो सकता है साफ

खास बातें

  • मनमोहन सरकार में फेरबदल रविवार को तय माना जा रहा है, हालांकि कैबिनेट में राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना नहीं है।
नई दिल्ली:

अरसे से टलता रहा मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल का विस्तार इस रविवार को लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह भी तय है कि राहुल गांधी इस कैबिनेट में शामिल नहीं होने जा रहे हैं।

चार बड़े मंत्रियों में एक का पत्ता कटना भी तय माना जा रहा है। इशारा विदेशमंत्री एसएम कृष्णा की तरफ है, जिन्हें संगठन में भेजा जा सकता है। हां, सलमान खुर्शीद अपने ओहदे पर बने रहेंगे, यह बात भी साफ कही जा रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com