विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2011

मंत्रिमंडल में फेरबदल : कुछ आएंगे, कुछ जाएंगे

प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रहे हैं। कुछ नए चेहरे शामिल किए जाने, कुछ को पदोन्नति मिलने और कुछ को निकाले जाने की संभावना है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शाम को अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल करने जा रहे हैं। इसमें कुछ नए चेहरे शामिल किए जाने, कुछ को पदोन्नति मिलने और कुछ को निकाले जाने की संभावनाएं हैं। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक सुदीप बंधोपाध्याय को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए जाने और उन्हीं की पार्टी के सहयोगी तथा स्वास्थ्य राज्य मंत्री दिनेश त्रिवेदी को कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाए जाने की खबरें हैं। बताया जाता है कि उन्हें रेल मंत्रालय सौंपा जा सकता है। ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद से रेल मंत्री का पद रिक्त है। मंत्रिपरिषद में फेरबदल को लेकर सोमवार सुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच मुलाकात हुई। हाल के दिनों में दोनों के बीच यह चौथी बैठक थी। छह महीनों में दूसरी बार होने जा रहे इस फेरबदल में बिग फोर यानी वित्त, गृह, रक्षा और विदेश मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव को देखते हुए स्वतंत्र प्रभार के इस्पात राज्य मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को कैबिनेट रैंक मिल सकता है जबकि आगरा के सांसद राज बब्बर मंत्रिपरिषद में जगह पा सकते हैं। जिन लोगों की पदोन्नति हो सकती है उसमें दूरसंचार राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृह राज्य मंत्री गुरुदास कामत शामिल हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कैबिनेट, फेरबदल, मंगलवार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com