विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2019

गिरिराज सिंह का हमला- 'जो काम मुगलों-अंग्रेजों ने नहीं किया उसे राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग...'

गिररिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह काम राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं.

गिरिराज सिंह का हमला- 'जो काम मुगलों-अंग्रेजों ने नहीं किया उसे राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग...'
बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह.
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • कहा- जो भारत के हैं, उन्हें इस कानून से कोई तकलीफ नहीं
  • बोले- तकलीफ है तो केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को
रांची :

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता गिररिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह काम राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं. रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गिरिराज सिंह ने कहा कि जो भारत के हैं, उन्हें इस कानून से कोई तकलीफ नहीं है, तकलीफ है तो केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को.

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और ओवैसी पर साधा निशाना, कहा- जो अंग्रेज और मुगल नहीं कर पाए वह ...

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने जो पाप किया है, भाजपा सरकार उसे धोने का काम कर रही है. राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम फैला कर डर का वातावरण बना रहे हैं. यह सब कांग्रेस के दोगली नीति का ही परिणाम है. कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार किया, विभाजन के पाकिस्तान में बसे हिन्दू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्घ, पारसियों पर अत्याचार होते रहे. बहन, बेटियों की इज्जत लूटी गई, भय दिखाकर जबरन धर्मातरण कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप इनकी आबादी 23 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत पर पहुंच गई.'

BJP सांसद गिरिराज सिंह का फोन उनके संसदीय क्षेत्र में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले सिंह ने कहा कि 'यूपीए सरकार ने भी नागरिकता कानून की बात की, लेकिन तुष्टिकरण के कारण बना नहीं सकी. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नागरिकता कानून का समर्थन किया है.' उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी को उत्पीड़न नहीं दिखाई देता, क्या कानून बनाने का उनका इरादा ढकोसला मात्र था. गिरिराज ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया, 'सबका साथ सबका विकास' हमारा संकल्प है.

गिरिराज सिंह का गांधी परिवार पर हमला, कहा- उधार का सरनेम लेने से कोई 'गांधी' नहीं होता

उन्होंने कहा, 'ये ओवैसी जैसे लोग, जिनका भाई 15 मिनट में हिन्दू मुक्त हिन्दुस्तान बनाने की बात करता है, जो राष्ट्रध्वज का अपमान करता हो, ऐसे लोग भारत में अशांति फैलाने की साजिश कर रहे हैं, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी देगी.' सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रम और झूठ के सहारे देश तोड़ना चाहती है, और राहुल गांधी को यदि घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो उन्हें इटली ले जाएं.

VIDEO: नागरिकता कानून के खिलाफ कई देशों में प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh, Rahul Gandhi, CAA Protests, Citizenship Amendment Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com