निर्वाचन आयोग ने अपने अधिकारियों को याद दिलाया है कि जिन राज्यों में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना जारी है, वहां कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयासों के मद्देनजर विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है. देश में 29 विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना मंगलवार को शुरू हो गई.मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के मुख्य चुनाव अधिकारियों को लिखे पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि अप्रैल में जारी किए गए, विजय जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने के उसके निर्देश हालिया उपचुनावों में भी लागू रहेंगे. इन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर मतदान हुआ था.
इस साल के शुरू में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनाव हुए थे और फिर मतगणना हुई थी. कोविड-19 के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए उसी दौरान ये निर्देश जारी किए गए थे.पत्र में 27 अप्रैल के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है, ‘‘मतगणना के बाद किसी विजय जुलूस की अनुमति नहीं है. संबंधित निर्वाचन अधिकारी से चुनाव का प्रमाण पत्र लेने के लिए जीतने वाले उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक व्यक्तियों को आने की अनुमति नहीं होगी.''
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं