विज्ञापन
This Article is From May 05, 2016

मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन का किराया जानते हैं आप...

मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन का किराया जानते हैं आप...
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाने वाली बुलेट ट्रेन का किराया एसी फर्स्ट क्लास के मौजूदा किराये का डेढ़ गुना प्रस्तावित किया है। यह जानकारी बुधवार को संसद में दी गई। अभी मुंबई और अहमदाबाद के बीच दुरंतो एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट क्लास का किराया 2,200 रुपये है। इसका मतलब यह हुआ कि बुलेट ट्रेन का किराया 3,300 रुपये होगा।

जापान के मुकाबले किराया बहुत कम
दोनों शहरों के बीच की दूरी 508 किलोमीटर है। जबकि जापान में टोक्यो और ओसाका के बीच करीब इतनी ही दूरी (550 किलोमीटर) तय करने के लिए वहां के बुलेट ट्रेन 'सिंकनसेन' का किराया करीब 8,500 रुपये है।

320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने लोकसभा में दिए लिखित जवाब में कहा कि बुलेट ट्रेन के प्रथम चरण में अधिकतम डिजाइन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और संचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। बुलेट ट्रेन से दोनों शहरों के बीच दूरी तय करने में दो घंटे सात मिनट लगेंगे। वहीं बीच के पड़ावों पर रुकने के समय को जोड़ते हुए यह दो घंटे 58 मिनट होंगे। मंत्री के मुताबिक, मार्ग में कुल 12 स्टेशनों का प्रस्ताव है। परियोजना पर कुल 97,636 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन का किराया जानते हैं आप...
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com