संसद के बजट सत्र (Budget session 2022 ) के दूसरे चरण में आज महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर बवाल हुआ.राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-गैस की बढ़ी कीमतों पर चर्चा की मांग की है, हालांकि राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया है. खड़गे ने ANI से बातचीत में आरोप लगाया कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होनी ही थी चुनाव को लेकर इसे रोका गया था. चुनाव ख़त्म हुए और क़ीमतें बढ़ाई गईं. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत महंगाई, ईंधन और LPG गैस सिलेंडर की कीमतों के मुद्दे पर चर्चा के लिए निलंबन का नोटिस दिया है. हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा.
LIVE UPDATES: