Budget 2021: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के आम बजट से जहां मोबाइल फोन और चार्जर, ऑटो पार्ट्स और सिल्क उत्पाद की कीमतों में इजाफा हुुआ है, वहीं सोने-चांदी,स्टील, लोहा, नायलॉन के कपड़े आदि की कीमत में कमी आई है. वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करने का संकेत दिया है इससे इनकी कीमतों में कमी आई है. दूसरी ओर मोबाइल के कुछ पार्ट्स पर सीमा शुल्क बढ़ेगा.
बजट से 'नौकरीपेशा वालों को मायूसी', इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
मोबाइल के अलावा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कॉटन पर शून्य से 10 फीसदी करने और सिल्क उत्पादों पर 10 से 15 फीसदी करने का ऐलान किया गया है. कुछ ऑटो पॉर्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी किया गया है. कस्टम ड्यूटी बढ़ने से कुछ उत्पाद महंगे होंगे, लेकिन इससे देश में मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा साथ ही आत्मनिर्भर भारत का वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती मिलेगी.लोहा और स्टील की कीमतों में भी कमी आएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये चीजें हुईं महंगी
* इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद
* मोबाइल फोन
* मोबाइल फोन चार्जर
* आयातित रत्न (कीमती पत्थर)
* चमड़े के जूते
* आयातित ऑटो पार्ट्स
* सिल्क उत्पाद
* पेट्रोल-डीज़ल
* सोलर सेल
--------------
सस्ती हुईं ये चीजें
* सोना-चांदी
* इस्पात (स्टील)
* लोहा
* नायलॉन वस्त्र
* तांबे की वस्तुएं
* बीमा
* बिजली
* स्टील के बर्तन
अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: वित्त मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं