विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2019

BJP से साथ मिलकर लड़ने का भीम आर्मी का प्रस्ताव BSP ने ठुकराया

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भीम आर्मी द्वारा सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लड़ने के लिए भेजा गया संयुक्त रणनीति का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है.

BJP से साथ मिलकर लड़ने का भीम आर्मी का प्रस्ताव BSP ने ठुकराया
BSP सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भीम आर्मी द्वारा सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लड़ने के लिए भेजा गया संयुक्त रणनीति का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है. बीएसपी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर 'आजाद' द्वारा मायावती को लिखे गए एक पत्र को 'दलितों के मध्य भ्रम पैदा करने वाला' बताया. उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के दुष्प्रचार के जवाब में बीएसपी ने उत्तर प्रदेश के दलित बहुल इलाकों में पहले से ही जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा कि राज्य और जिला इकाई के नेताओं को निर्देशित किया गया है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंद्रशेखर की दलितों को बांटने की योजना के बारे में जागरुक करें. हालांकि मायावती ने पहले ही इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि यदि भीम आर्मी या कोई भी दलित संगठन वास्तव में समुदाय को सशक्त बनाने के लिए काम करना चाहते हैं, तो उन्हें बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और बीएसपी के संस्थापक कांशीराम द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को बीएसपी की अगुआई में आगे लेकर जाना चाहिए.

वहीं चंद्र शेखर द्वारा मायावती को बुआ कहे जाने पर बसपा सुप्रीमो ने साफ कर दिया था कि उनका चंद्र शेखर के साथ कोई संबंध नहीं है. इससे पहले भी लोकसभा अभियान के दौरान मायावती ने दलितों को भीम आर्मी को लेकर सावधान किया था. 

सिटी एक्सप्रेस: कमलेश तिवारी हत्या मामले में 3 आरोपी हिरासत में, 2 अब भी फरार​

अन्य बड़ी खबरें :

BSP ने सपा से खत्म किया गठबंधन, तो भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर बोले- मायावती ने तो...

तुगलकाबाद में हिंसा: 100 से ज्यादा वाहन तोड़े, पुलिस पर किया हमला, भीम आर्मी के चीफ सहित 91 अरेस्ट

BSP ने सपा से खत्म किया गठबंधन, तो भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर बोले- मायावती ने तो...

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSP, Bhim Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com