विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2018

मायावती ने भीमराव अंबेडकर को बनाया राज्‍यसभा उम्‍मीदवार, पढ़ें 5 बातें

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 23 मार्च को चुनाव होने हैं. यूपी में बीएसपी के सिर्फ 19 विधायक हैं और ऐसे में बिना किसी पार्टी के समर्थन के उनका जीतना मुश्किल है. सपा बसपा को राज्यसभा चुनाव में समर्थन दे रही है. 

मायावती ने भीमराव अंबेडकर को बनाया राज्‍यसभा उम्‍मीदवार, पढ़ें 5 बातें
फाइल फोटो
लखनऊ:
  1. भीमराव अंबेडकर इटावा के रहने वाले हैं और वह 2007 के विधानसभा चुनावों में लखना सीट से चुनाव जीते थे. 
  2. 2012 के चुनावों में भीमराव अंबेडकर को टिकट नहीं दिया गया था. इसके साथ ही मायावती के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है. 
  3. बसपा के राज्‍यसभा उम्‍मीदवार उतरने के फैसले के बाद उपचुनाव में सपा को समर्थन से उपजे भ्रम की भरपाई करने की कोशिश की गई है. 
  4. यूपी में खिसकते दलित वोट बैंक पर दोबारा से पकड़ बनाने के लिए भी मायावती ने पार्टी के कार्यकर्ता और दलित चेहरे भीम राव अंबेडकर को टिकट दी है. 
  5. यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 23 मार्च को चुनाव होने हैं. यूपी में बीएसपी के सिर्फ 19 विधायक हैं और ऐसे में बिना किसी पार्टी के समर्थन के उनका जीतना मुश्किल है. सपा बसपा को राज्यसभा चुनाव में समर्थन दे रही है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSP, Bhimrao Ambedkar, Rajya Sabha Candidate, Rajya Sabha Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com