विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2012

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले भाई की हत्या

नई दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में स्कूल से घर बापस लौट रहे 11वीं के छात्र की सुआ घोंप कर हत्या कर दी।

कुछ महीने पहले आरोपी लड़के ने मरने वाले छात्र संजय की बहन के साथ छेड़खानी की थी। बहन ने जब अपने भाई से छेड़खानी करने वाले लड़के की शिकायत की तो भाई ने लड़के की पिटाई कर दी थी। तभी से आरोपी लड़का बदला लेने के लिए मौक़ा ढूढ़ रहा था। जब संजय स्कूल से घर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में आरोपी लड़के ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर संजय के सीने में सुए से कई वार कर दिए।

गंभीर हालत में संजय को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि संजय की हत्या करने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं जिनकी उम्र 14 से 16 साल के बीच है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बहन से छेड़छाड़, Sister, भाई की हत्या, Brother