विज्ञापन
This Article is From May 03, 2015

दुल्हन ने बैरंग लौटाई 'अनपढ़' दूल्हे की बारात

दुल्हन ने बैरंग लौटाई 'अनपढ़' दूल्हे की बारात
बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में एक दुल्हन ने कथित रूप से दूल्हे के अनपढ़ होने के कारण शादी करने से इनकार करते हुए बारात वापस लौटा दी।

सूत्रों के मुताबिक बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में गत एक मई को राजकुमार बिन्द नामक व्यक्ति की बेटी की शादी के लिए बिहार के बक्सर जिले के छोटका राजपुर गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा और जयमाल की रस्म अदा होने के बाद फेरे लेना ही शेष था, तभी दूल्हे मनोज की किसी हरकत से दुल्हन को उसके अनपढ़ होने का शक हुआ।

उन्होंने बताया कि दुल्हन ने अपनी एक सहेली के जरिए दूल्हे को नोट गिनने के लिए दिए, जिन्हें वह नहीं गिन पाया। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी विवाद के बाद पंचायत बुलाई गई और सुलह के बाद बारात बगैर शादी के वापस लौट गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश, बलिया, बांसडीह, दुल्हन, दूल्हे, शादी, बारात, Bride, Marry, Illiterate Groom, Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com