विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur kheri violence) पर अब 15 नवंबर को अगली सुनवाई होगी.यूपी सरकार की तरफ से पेश हरीश साल्वे ने कहा कि सोमवार या मंगलवार का समय दीजिए. हम किसी चीज पर काम कर रहे हैं, ये लगभग पूरा हो चुका है.  कोर्ट ने यूपी सरकार की समय देने की मांग मान ली है. अब तक की 4 सुनवाई में कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकार लगाई है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज को जांच की निगरानी के लिए नियुक्त करने की बात कही थी. वहीं अरुणाचल में चीन के निर्माण पर भारत की पहली प्रतिक्रिया आई है. केंद्र सरकार ने जोर देकर कहा है कि भारत ने अपनी भूमि पर चीन के अवैध कब्‍जे को स्‍वीकार नहीं किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा, 'चीन ने दशकों से अवैध कब्जे वाले इलाकों सहित सीमावर्ती इलाकों में अतीत में निर्माण गतिविधियां की है. भारत ने अपनी जमीन पर न तो चीन के अवैध कब्जे को कभी स्वीकार किया है, न ही इसने अनुचित चीनी दावों को स्वीकार किया है. 'उन्‍होंने कहा कि सरकार ने हमेशा इस बात से अवगत कराया है और आगे भी बीजिंग को इससे अवगत कराता रहेगा. NDTV ने सबसे पहले चीन द्वारा अवैध रूप से कब्‍जा किए गए भारतीय  क्षेत्र में चीन की ओर से गांव बसाने की जानकारी दी थी. उधर, आज 

वहीं यूपी स्थित गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद निलंबित हुए डॉक्टर कफील खान को बर्खास्त कर दिया गया है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके इसे दुर्भावना से प्रेरित बताया है. डॉ कफील खान का कहना है कि वह योगी सरकार के फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.

लगातार बारिश और बाढ़ से बेहाल चेन्नई में बारिश का रेड अलर्ट वापस लिया गया है. चेन्नई एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है. भारी बारिश और तेज़ हवाओं के चलते शाम 6 बजे तक फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी गई  थीं.

UPDATES:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Lakhimpur Kheri Violence, Breaking News, Narendra Modi, India-China Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com