कांग्रेस पर संबित पात्रा का बड़ा हमला
नई दिल्ली:
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर किये गये धनशोधन मामले पर अब बीजेपी हमलावर हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला और कांग्रेस को भ्रष्टाचार का पर्याय बताया है. संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार अब पर्याय बन चुके हैं. अनधिकृत नकद, हवाला लेनदेन और भ्रष्ट सौदों, ये पिलर्स हैं, जिन पर कांग्रेस पार्टी टिकी है.
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED की कार्रवाई, कर्नाटक के दिग्गज कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार सहित 3 पर केस
संबित पात्रा ने कहा कि हमारे पास डीके शिवकुमार के चालक का बयान है, जिसने आईटी विभाग को बताया कि कैसे किलो में तौल कर पैसे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को पहुंचाया गया. अब यह हमारे सामने आ गया है कि कांग्रेस पार्टी क्यों नोटबंदी के दौरान रो रही थी. संबित पात्राने आगे कहा कि बैंगलोर व कर्नाटक के अन्य शहर से किलो के हिसाब से पैसा चांदनी चौक आता था और फिर चांदनी चौक से गाड़ियों में पैसा भर भर कर वो AICC के दफ्तर तक जाता था.
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ धन शोधन का एक मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बताया कि यह मामला कथित कर चोरी और हवाला लेनदेन मामले के आधार पर दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने शिवकुमार, नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में कर्मचारी हनुमनथैया और अन्य के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है.
बीजेपी का आरोप- राहुल गांधी ने लिया हवाला का पैसा, पूछा- किंगफिशर में है कितनी हिस्सेदारी
गौरतलब है कि कथित कर चोरी और करोड़ों रूपए के हवाला लेनदेन के मामले में इस वर्ष की शुरुआत में आयकर विभाग ने बेंगलुरु की एक विशेष अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. यह मामला उसी आरोप पत्र के आधार पर दर्ज किया गया है.
माओवादियों पर छापों के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का नंबर भी मिला: BJP प्रवक्ता संबित पात्रा
आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए एजेंसी उन्हें जल्द ही समन भेज सकती है. आयकर विभाग ने शिवकुमार और उनके सहयोगी एसके शर्मा पर तीन अन्य लोगों की मदद से आय से अधिक धन नियमित तौर पर हवाला माध्यमों के जरिए लाने - ले जाने का आरोप लगाया है. अन्य आरोपी- सचिन नारायण, अंजनेय हनुमनथैया और एन राजेंद्र हैं.
आयकर विभाग ने आरोप लगाया कि सभी पांचों आरोपियों ने कर चोरी की साजिश रची. विभाग ने कहा कि बीते अगस्त में नई दिल्ली और बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान करीब 20 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति बरामद की गई, जिसका शिवकुमार से सीधा संबंध है.
VIDEO: बीजेपी ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा-विजय माल्या की गांधी परिवार ने की मदद

We have statements of DK Shivakumar's driver, who told the IT department, about how money in kgs were sent to AICC. We now know, why Congress party was crying during demonetisation : Dr. @sambitswaraj pic.twitter.com/BUtcOqlaBk
— BJP (@BJP4India) September 19, 2018
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ धन शोधन का एक मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बताया कि यह मामला कथित कर चोरी और हवाला लेनदेन मामले के आधार पर दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने शिवकुमार, नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में कर्मचारी हनुमनथैया और अन्य के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है.
बीजेपी का आरोप- राहुल गांधी ने लिया हवाला का पैसा, पूछा- किंगफिशर में है कितनी हिस्सेदारी
गौरतलब है कि कथित कर चोरी और करोड़ों रूपए के हवाला लेनदेन के मामले में इस वर्ष की शुरुआत में आयकर विभाग ने बेंगलुरु की एक विशेष अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. यह मामला उसी आरोप पत्र के आधार पर दर्ज किया गया है.
माओवादियों पर छापों के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का नंबर भी मिला: BJP प्रवक्ता संबित पात्रा
आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए एजेंसी उन्हें जल्द ही समन भेज सकती है. आयकर विभाग ने शिवकुमार और उनके सहयोगी एसके शर्मा पर तीन अन्य लोगों की मदद से आय से अधिक धन नियमित तौर पर हवाला माध्यमों के जरिए लाने - ले जाने का आरोप लगाया है. अन्य आरोपी- सचिन नारायण, अंजनेय हनुमनथैया और एन राजेंद्र हैं.
आयकर विभाग ने आरोप लगाया कि सभी पांचों आरोपियों ने कर चोरी की साजिश रची. विभाग ने कहा कि बीते अगस्त में नई दिल्ली और बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान करीब 20 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति बरामद की गई, जिसका शिवकुमार से सीधा संबंध है.
VIDEO: बीजेपी ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा-विजय माल्या की गांधी परिवार ने की मदद
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sambit Patra, Congress, DK Shivakumar Money Laundering Case