विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

अमित शाह ने साधा राहुल पर निशाना, कहा - कुछ नेता विदेश में बोलते हैं, क्योंकि देश में उन्हें कोई नहीं सुनता

शाह ने कहा कि जो अपने देश के लोगों के सामने बोलने से डरते हैं. देश में कोई भी उनको सुनना नहीं चाहता है.

Also Read in
अमित शाह ने साधा राहुल पर निशाना, कहा - कुछ नेता विदेश में बोलते हैं, क्योंकि देश में उन्हें कोई नहीं सुनता
कोलकाता: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कुछ विपक्ष के नेता विदेश में भाषण दे रहे हैं क्योंकि देश में कोई उनको सुनना नहीं चाहता है. यहां एक बैठक में शाह ने कहा, "कुछ नेता विदेश जाकर भाषण देते हैं. वे अपने देश के लोगों के सामने बोलने से डरते हैं. देश में कोई भी उनको सुनना नहीं चाहता है."

कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील सरकार पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि देश के लोगों को तत्कालीन प्रधानमंत्री को सुनने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था. शाह ने मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के दौरान देश में ज्यादा विकास होने का दावा किया. शाह ने कहा, "उस (संप्रग) सरकार में सभी मंत्री अपने को प्रधानमंत्री मानते थे और वास्तविक प्रधानमंत्री को कोई भी प्रधानमंत्री नहीं मानता था."

शाह की यह टिप्पणी राहुल गांधी के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित किए जाने के बाद आई है. राहुल ने अपने भाषण में केंद्र सरकार द्वारा अर्थव्यस्था के संचालन व देश में बढ़ते ध्रुवीकरण को लेकर आलोचना की है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah On Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com