विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2019

BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट के आदेश को मानने से किया इनकार, कहा- नवरात्र पर स्पीकर-डीजे सब चलेगा

साध्वी प्रज्ञा ने नवरात्र पर लाउडस्पीकर और डीजे देर तक बजाने को लेकर कहा कि क्या सारे नियम कायदे कानून क्या सिर्फ हिन्दुओं के लिए हैं. हम इसे नहीं मानेंगे. इस नवरात्र पर हम लाउडस्पीकर-डीजे सब चलाएंगे.

BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट के आदेश को मानने से किया इनकार, कहा- नवरात्र पर स्पीकर-डीजे सब चलेगा
साध्वी प्रज्ञा ने दिया विवादित बयान
  • साध्वी प्रज्ञा ने कहा क्या सारे नियम सिर्फ हिन्दुओं के लिए
  • कहा- नवरात्र पर डीजे और लाउडस्पीकर भी चलेगा
  • भोपाल से सांसद हैं साध्वी प्रज्ञा
नई दिल्ली:

अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को एक और बड़ा बयान दिया. उन्होंने नवरात्र पर लाउडस्पीकर और डीजे देर तक बजाने को लेकर कहा कि क्या सारे नियम कायदे कानून क्या सिर्फ हिन्दुओं के लिए हैं. हम इसे नहीं मानेंगे. इस नवरात्र पर हम लाउडस्पीकर-डीजे सब चलाएंगे. कोई गाइडलाइंस नहीं है. जब उन्हें लाउडस्पीकर के मामले में कोर्ट के फैसले की याद दिलाई गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोर्ट का यह फैसला मंजूर नहीं है. बता दें कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल में संवाददाताओं से बात कर रही थीं. इसी दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में साध्वी प्रज्ञा ने यह जवाब दिया. 

गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं जब साध्वी प्रज्ञा ने विवादित बयान दिया हो. इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर उन्हें गर्व है. प्रज्ञा ठाकुर ने एक टीवी चैनल से कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने का अफसोस नहीं है, ढांचा गिराने पर तो हम गर्व करते हैं. हमारे प्रभु रामजी के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उनको हमने हटा दिया." मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा था कि हम गर्व करते हैं, इस पर हमारा स्वाभिमान जागा है, प्रभु राम जी का भव्य मंदिर भी बनाएंगे. ढांचा तोड़कर हिंदुओं के स्वाभिमान को जागृत किया था. वहां भव्य मंदिर बनाकर भगवान की आराधना करेंगे, आनंद पाएंगे." बता दें कि भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से उम्मीदवार बनाया था. प्रज्ञा ने इससे पहले मुंबई के एटीएस प्रमुख रहे और आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था. मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने बयान वापस लेते हुए माफी भी मांग ली थी.

फिर मुसीबत में घिरीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, अब इस बयान को लेकर मिला चुनाव आयोग का नोटिस

दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ने शनिवार को भोपाल में कैंपेन के दौरान एक टीवी चैनल पर बाबरी मस्जिद को लेकर यह टिप्पणी की और इसकी वजह से एक बार फिर बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना राजनीतिक गलियारों में ताजा हो गई. टीवी चैनल से साध्वी प्रज्ञा ने कहा था, 'राम मंदिर निश्चित रूप से बनाया जाएगा. यह एक भव्य मंदिर होगा.' यह पूछे जाने पर कि क्या वह राम मंदिर बनाने के लिए समयसीमा बता सकती हैं, तो प्रज्ञा ने कहा था कि हम मंदिर का निर्माण करेंगे. आखिरकार, हम ढांचा (बाबरी मस्जिद) को ध्वस्त करने के लिए भी तो गए थे. साध्वी प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद में अपनी अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला और कहा था कि मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था. मुझे गर्व है कि ईश्वर ने मुझे अवसर दिया और शक्ति दी और मैंने यह काम कर दिया. अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे. 

मालेगांव केस की पूर्व सरकारी वकील का खुलासा: साध्वी प्रज्ञा के साथ टॉर्चर के सबूत नहीं, शहीद करकरे पर आरोप 'घटिया हरकत'

साध्वी के इस बयान के चंद घंटों के अंदर ही चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस थमा दिया था. नोटिस दिए जाने से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए एक अडवाइजरी भी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि एक-दूसरे के प्रति जो ढेरों शिकायतें मिल रही हैं वे इस ओर साफ-साफ इशारा कर रही हैं कि नेता भड़काऊ और विवादित बयान दे रहे हैं, जिससे समाज में नफरत और असंगति फैल सकती है. 

दिग्विजय सिंह VS प्रज्ञा ठाकुर : भोपाल लोकसभा सीट पर किसका दावा कितना मजबूत

इससे पहले भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में 26/11 मुंबई हमले के जिक्र के दौरान मुंबई के तत्कालीन एटीएस चीफ हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्होंने करकरे से कहा था कि तुम्हारा सर्वनाश होगा. इसके बाद प्रज्ञा की टिप्पणी पर खूब विवाद हुआ. बाद में उन्हें अपने बयान वापस भी लेने पड़े. 

VIDEO : प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sadhvi Pragya, BJP MP, Sadhvi Pragya Statement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height