- बीजेपी नेता और सांसद ओम बिड़ला हो सकते हैं लोकसभा स्पीकर
- बिड़ला की पत्नी ने कैबिनेट को दिया धन्यवाद, कहा- हमारे लिए गर्व का पल
- 2 बार सांसद और कोटा से 4 बार विधायक रहे हैं ओम बिड़ला
बीजेपी नेता और कोटा से सांसद ओम बिरला (OM Birla) लोकसभा के अगले स्पीकर होंगे. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है. उन्होंने नॉमिनेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. एनडीए के सभी सदस्यों ने भी नॉमिनेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. वाईएसआर कांग्रेस ने भी उनके समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं. वहीं विपक्ष ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध नहीं किया है. कांग्रेस, बीजेडी और कई पार्टियां उनके पक्ष में है. चुनाव एकमत से होगा. हालही में हुए लोकसभा चुनावों में बिरला ने कोटा में कांग्रेस उम्मीदवार रामनारायण मीणा को 2.5 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था. ओम बिरला 2 बार सांसद रहे हैं और कोटा से 3 बार विधायक रहे हैं.
कुछ ऐसा है ओम बिरला के छात्र नेता से सांसद तक का सफर, जानिए 10 बातें
उन्हें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) का बहुत करीबी माना जाता है. वह बीजेपी (BJP) युवा मोर्चा में भी रहे हैं और उन्होंने राजस्थान में पार्टी का पुनर्गठन किया था. इस मौके पर ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व का पल है. हम कैबिनेट के आभारी है कि उन्होंने ओम बिरला को चुना.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली: मुखर्जी नगर में फिर हुआ हंगामा, अकाली दल के विधायक और पत्रकार से हाथापाई, देखें VIDEO
बता दें कि सुमित्रा महाजन लोकसभा की आखिरी स्पीकर थीं. उन्होंने घोषणा की थी कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और बीजेपी इंदौर से किसी को भी चुनाव लड़ाने के लिए स्वतंत्र है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं