विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2018

16 सितंबर को बीजेपी मनाएगी अटल जी प्रथम मासिक पुण्यतिथि: अमित शाह

बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि 16 सितम्बर 2018 को अटल जी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर भाजपा की सभी इकाइयां अटल जी को काव्यांजलि देकर उनकी स्मृति को आगे बढ़ाने का काम करेगी

16 सितंबर को बीजेपी मनाएगी अटल जी प्रथम मासिक पुण्यतिथि: अमित शाह
बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह
नई दिल्ली: बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि 16 सितम्बर 2018 को अटल जी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर भाजपा की सभी इकाइयां अटल जी को काव्यांजलि देकर उनकी स्मृति को आगे बढ़ाने का काम करेगी. उन्‍होंने कहा कि देशभर की हर विधानसभा में लगभग 4,000 से ज्यादा स्थानों पर अटल जी को काव्यांजलि देने के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिसमें अटल जी के काव्य पठन को लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा और साथ ही कवि सम्मेलनों का भी आयोजन किया जायेगा. 

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी 17 सितम्बर से 25 सितम्बर तक पूरा सप्ताह अटल जी की स्मृति में 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाकर उनको काव्यांजलि के बाद कार्यांजलि देने का कार्य करेगी. सेवा सप्ताह में देश के 20,000 से ज्यादा स्थानों पर मेडिकल शिविरों और सफाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 


उन्‍होंने कहा कि  हर विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में ये कार्यक्रम होगा. 17 सितंबर को मोदी जी के जन्म दिवस को सेवा दिवस मानती है. सप्ताह भर सेवा सप्ताह मनाया जाएगा. मेडिकल कैम्प लगाए जाएंगे, सफाई अभियान चलाया जाएगा
. आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ परिवार को हेल्थ बीमा देने की योजना का कार्यक्रम भी चलाया जाएगा. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Atal Ji, First Monthly Death Anniversary, 16th September, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com