भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यूपी चुनाव के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट का उम्मीदवार बनाया गया है, यहां छठे चरण में मतदान होगा. वहीं, डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस सीट पर पांचवें चरण में मतदान होगा. भाजपा ने 107 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इनमें से 83 सीटों पर भाजपा के विधायक थे, जिनमें से 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है. 20 नए उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से टिकट दिया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पहले चरण के उम्मीदवार :
कैराना से मृगांका सिंह, थानाभवन से सुरेश राणा, शामली से तेजेंद्र सिंह निर्वाल, बुढ़ाना से उमेश मलिक, चरथावल से सपना कश्यप, पुरकाजी से प्रमोद उटवाल, मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल, खतौली से विक्रम सैनी, मीरापुर से प्रशांत गुर्जर, सिवालखास से मनेंद्र पाल सिंह, सरधना से संगीत सोम, हस्तिनापुर से दिनेश खटीक, किठौर से सत्यवीर त्यागी, मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल, मेरठ से कमल दत्त शर्मा, मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर, छपरोली से सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत से कृष्णपाल सिंह मलिक, बागपत से योगेश धामा, लोनी से नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी, साहिबाबाद से सुनील शर्मा, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, मोदीनगर से मंजूर सिवाच, धौलाना से धर्मेश तोमर, हापुड़ से विजय पाल आड़ती, गढ़मुक्तेशवर से हरेंद्र चौधरी तेवतिया, नोएडा से पंकज सिंह, दादरी से तेजपाल सिंह नागर, जेवर से धीरेंद्र सिंह, सिकन्द्राबाद से लक्ष्मीराज सिंह, बुलंदशहर से प्रदीप चौधरी, स्याना से देवेंद्र सिंह लोधी, अनुपशहर से संजय शर्मा, डिबाई से सीपी सिंह, शिकारपुर से अनिल शर्मा, खुर्जा से मीनाक्षी सिंह, खैर से अनूप प्रधान बाल्मिकी, बरौली से जयवीर सिंह, अतरौली से संदीप सिंह, छर्रा से रविंद्र पाल सिंह, कोल से अनिल पारासर, इग्लास से राजकुमार सहयोगी, छाता से लक्ष्मी नारायणी, मांट से राजेश चौधरी, गोवर्धन से मेघश्याम सिंह, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, बल्देव से पूरन प्रकाश जाटव, एत्मादपुर से धर्मपाल सिंह, आगरा कैंट से जीएस धर्मेश, आगरा दिक्षण से योगेंद्र उपाध्याय, आगरा उत्तर से पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्या, फतेहपुरी सीकरी से बाबूलाल, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाह, फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा और बाह से रानी पक्षालिका को उम्मीदवार बनाया गया है.
दूसरे चरण के उम्मीदवार
बेहट से नरेश सैनी, नकुड़ से मुकेश चौधरी, सहारनपुर नगर से राजीव गुम्बर, सहारनपुर से जगपाल सिंह, देवबंद में बृजेश सिंह रावत, रामपुर मनिहारन से देवेंद्र निम, गंगोह कीरत सिंह गुर्जर, नजीबाबाद से कुंवर भारतेंदू सिंह, नगीना से यशवंत, बरहापुर सुशांत सिंह, धामपुर से अशोक कुमार राणा, नहटौर से ओम कुमार, बिजनौर से सूची मौसम चौधरी, चांदपुर से कमलेश सैनी, नूरपुर से सीपी सिंह, कॉड से राजेश कुमार चुन्नू, मुरादाबाद देहाद से कृष्णाकांत मिस्रा, मुरादाबाद नगर रितेश गुप्ता, कुंदरकी से कमल प्रजापति, बिलारी से परमेश्वर लाल सैनी, चन्दौसी से गुलाबो देवी, असमौली से हरेंद्र सिंह, सम्भल से राजेश सिंघल, चमरौआ से मोहन कुमार लोधी, बिलासपुर से बलदेव सिंह औलख, रामपुर से आकाश सक्सेना, मिलक से राजबाला, धनौरा से राजीव तरारा, नौगावा सादत से देवेंद्र नागपाल, अमरोहा से राम सिंह सैनी, हसनपुर से महेंद्र सिंह खडगवंशी, गुन्नौर से अजीत कुमार, बिसौली से कुशाग्र सागर, सहसवान से डीके भारद्वाज, बिल्सी से हरीश शाक्य, बदायूं से महेश गुप्ता, शेखुपुर से धर्मेंद्र शाक्य, दातागंज से राजीव सिंह, मीरगंज से डीसी वर्मा, नवाबगंज एमपी आर्य गंगवार, फरीदपुर श्माम बिहारी लाल, बिथरी चैनपुर से राधवेंद्र शर्मा, बरेली से अरूण सक्सेना, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल, आंवला से धर्मपाल सिंह, कटरा से वीर विक्रम सिंह, पुवायां से चेतराम पासी और शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना को टिकट दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं